counting-vultures-sitting-in-nests-will-be-at-6-am-on-sunday-morning
counting-vultures-sitting-in-nests-will-be-at-6-am-on-sunday-morning

घोंसलों में बैठे गिद्धों गणना रविवार की सुबह 6 बजे बड़हर के जंगल होगीे

अनूपपुर, 06 फरवरी (हि.स.)। सूरज निकलने के साथ ही गिद्धों की गणना का कार्य रविवार से पूरे प्रदेश की तरह अनूपपुर जिले में शुरू हो जाएगी। गत वर्ष जिले में 110 गिद्ध मिले थे, गणना से आकलन होगा कि गिद्धों की संख्या बढ़ी है या नहीं आई है। गिद्धों का वजूद बचाए रखने की कवायद के तहत यह गणना का कार्य हो रहा है। वन मंडल अनूपपुर अंतर्गत परिक्षेत्र अनूपपुर के बीट बड़हर में जंगल और पहाड़ी क्षेत्र गिद्धों का रहवास स्थान है। पिछले वर्ष की गणना के दौरान टीम ने 110 गिद्ध खोजे। उक्त गणना में 18 वयस्क और 92 अवयस्क गिद्ध शामिल थे। रविवार की सुबह 6 बजे से गिद्धों की गणना का कार्य होगा। इसके लिए भोपाल से 2 विशेषज्ञ अनूपपुर आए हुए हैं, जिनकी मौजूदगी में ट्रेनिंग प्राप्त वन कर्मचारी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के लोग इस कार्य में अपने दायित्व निभाएंगे। वन मंडल अनूपपुर में 7 वन परिक्षेत्र हैं, जिसमें से वन परीक्षेत्र अनूपपुर के बड़हर बीट में गिद्ध पिछली गणना के दौरान मिले थे। पेड़ व पत्थर पर बैठे हुए गिद्धों की गणना किया जाना है इसमें उडऩे वाले गिद्धों को गणना के दायरे में नहीं लिया गया है। अनूपपुर में इंडियन अथवा लोग बिल्ड प्रजाति और सफेद पीठ के गिद्ध पाए जाते हैं। पिछली गणना में इन प्रजाति के 75 गिद्ध मिले थे जिसमें से 11 वयस्क और 64 अवयस्क के थे इसी तरह सफेद पीठ के 35 गिद्ध पाए थे जिसमें 7 वर्ष और 28 अवयस्क की श्रेणी के थे। सुबह 6 बजे से 9 बजे तक गणना चलेगी, बताया गया 9 बजे के बाद गिद्ध अपने घोंसलों को छोड़ देते हैं। पिछली बार 33 घोसले गिद्धों के तलाशी गए थे। इस बार उम्मीद जताई गई है कि गिद्ध की संख्या अधिक मिलेगी। गिद्ध किस स्थान में रहते हैं इसका सर्वे किया जाएगा। देश में गिद्धों की संख्या कम होती जा रही है जिसके मद्देनजर यह गणना का कार्य वर्ष 2016 से कराया जा रहा है। यह तीसरी गणना है। गिद्धों की कम संख्या का कारण डायफलोनिक दवा का अत्यधिक उपयोग वजह सामने आई हुई है। टीकाकरण के लिए मवेशियों में इस दवा का इस्तेमाल किया जाता रहा है जो कि गिद्धों को नुकसान पहुंचा रही थी हालांकि अब इस दवा को सरकार ने बैन लगा दिया है। बताया गया 15 बिंदुओं पर गिद्धों की जानकारी वन कर्मियों को जुटानी होगी जिसमें फोटो, प्रजाति ,स्थान ,संख्या ,वयस्क आदि शामिल किए गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in