back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डॉक्टर्स की मेहनत से कोरोना हारा, 100 फीसदी फेंफड़ा संक्रमित भी हुए स्वस्थ्य

गुना, 30 जून (हि.स.)। समूचे देश के साथ जिले में भी कोरोना ने कहर बरपाया। पहली लहर इसके बाद दूसरी लहर में और अधिक लोग कोरोना से प्रभावित हुए। इस दौरान जिला चिकित्सालय के डॉक्टर्स की टीम ने बेजोड़ मेहनत, लगन, कार्यकुशलता, सेवा-भावना और समर्पित भाव से काम कर न केवल कोरोना से प्रभावित मरीजों को स्वस्थ्य किया, अपितु जिले में कोरोना से होने वाले नुकसान को भी न्यून किया। नेशनल डॉक्टर्स-डे (एक जुलाई) पर जिले के डॉक्टर्स को बधाई और उनकी मेहनत, लगन और जज्बे को सलाम। सुनील यादव: दिन रात मेहनत की कोरोना से फाइट में सबसे प्रथम नाम है एमडी मेडीसिन डॉ सुनील यादव का। जिन्होंने कोविड वार्ड प्रभारी बनकर अपनी 6 सदस्यीय डॉक्टर्स की टीम के साथ दिन-रात मेहनत की और लोगों को नुकसान में बीमारी से बाहर निकाला। डॉ. यादव की सेवा-भावना और बेहतर उपचार से प्रसन्न होकर आरोन के गोपाल सोनी ने कोरोना से जंग जीतने के उपरांत डॉ. यादव के काम से खुश होकर एक लाख रुपए की पुरस्कार राशि जिला चिकित्सालय को प्रदान की। डॉ. यादव ने अगस्त 2020 में जिला चिकित्सालय गुना में पदस्थ होने के उपरांत कोविड वार्ड को संभाला। इस दौरान कोविड वार्ड में 120 से बढ़कर 220 बिस्तर की व्यवस्था हुई। जिसके प्रभारी के रूप में कार्य करते हुए भर्ती मरीजों को अच्छी चिकित्सकीय सेवा दी। वेंटिलेटर से भी करीब 80 प्रतिशत व्यक्तियों को बाहर निकाला, यानि स्वस्थ्य किया। इस दौरान शत-प्रतिशत फेंफड़ा संक्रमित यानि 25 में से 25 सीटी स्कोर वाले मरीजों की निरंतर देखभाल हो, चिकित्सकीय कौशल के द्वारा स्वस्थ्य किया। डॉक्टर्स-डे पर डॉ. सुनील के काम की तारीफ करना लाजमी है। बेहतर तरीके से संभालीं व्यवस्थाएं इसी क्रम में सीएमएचओ डॉ. पी. बुनकर द्वारा चिकित्सकीय व्यवस्था ओं को बेहतर तरीके से संभाला और सभी व्यवस्थाएं और सुविधाएं शासन स्तर से कॉर्डिनेट कर जुटाई हैं। सिविल सर्जन डॉ. हर्षवर्धन जैन का भी कोरोना से फाइट में उल्लेखनीय योगदान रहा। जिला चिकित्सालय में कोरोना पीक के दौरान व्यवस्थाओं में कमी नहीं आने दी। चाहे डॉक्टर्स की ड्यूटी हो, टेस्टिंग की सुविधा, फीवर क्लिनिक, 220 कोविड बेड की उपलब्धता, कायाकल्प अभियान, ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना आदि में डॉ. जैन का अच्छा, योगदान रहा। मप्र शासन द्वारा कायाकल्प अभियान में सांत्वना पुरूस्कार दिया गया। जिले में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एडी विंचुरकर का नाम भी उत्कृष्ट कार्य के लिए जाना जाता है। इन्होंने टीकाकरण अधिकारी के रूप में जिले में टीकाकरण के लक्ष्यों को शत-प्रतिशत हासिल करने में सफलता पायी है। जिला चिकित्सालय के जाने-माने सर्जन डॉ. सतेन्द्र भोला, डॉ. बीएल कुशवाह, डॉ. आरबी राजपूत, संविदा डॉ. नसरीन रसूल, डॉ. अमित अग्रवाल, डॉ. चित्रांशु, डॉ.मनीष जैन आदि ने कोरोना महामारी के दौरान अच्छा योगदान दिया। इस दौरान रक्तनदान शिविर के माध्यम से 400 से 500 यूनिट ब्लड भी एकत्रित किया। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक

Advertisementspot_img

Also Read:

Bridal Skincare Routine: शादी से 1 महीने पहले अपनाएं ये रूटीन और पाएं गुलाब जैसी त्वचा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।  शादी का मौका हर लड़की के लिए खास होता है और हर कोई चाहता है कि उस दिन उसका चेहरा दमकता हुआ,...
spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...