back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सतना में बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू, अब 24 मई तक लागू रहेगी पाबंदी

सतना 15 मई (हि. स.) । प्रदेश के सतना जिले में कोरोना कर्फ्यू की समय सीमा बढ़ा दी गई है। आपदा प्रबंधन समिति की शनिवार को हुई बैठक में सतना जिले में 24 मई तक लॉकडाउन प्रभावी रखने का निर्णय लिया गया। आपदा प्रबंधन समिति की बैठक शनिवार को हुई जिसमें कोविड प्रभारी मंत्री रामखेलावन पटेल सहित सभी विधायक और जनप्रतिनिधि अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में इस बात का फैसला लिया गया कि सतना जिले में संक्रमण की दर काफी तेज है। जिसके चलते कोरोना कर्फ्यू को आगे बढ़ाया जाए। सहमति बनने के बाद सतना जिले में 24 मई तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। इस दौरान कुछ और नियम लागू किए जाने पर चर्चा हुई है। इन नियमों के हिसाब से अब एक विधानसभा से दूसरी विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए भी रोक-टोक की जाएगी। सभी विधानसभा क्षेत्र के प्रवेश द्वारों पर बैरिकेडिंग की जाएगी और अधिकारी कर्मचारी तैनात होंगे, ताकि बिना उचित कारण के लोगों को एक विधानसभा से दूसरी विधानसभा जाने से रोका जाए। इसके अलावा बैठक में इस बात का भी निर्णय लिया गया है कि 31 मई तक पूरे मध्यप्रदेश की तरह सतना में भी शादी ब्याह पर रोक रहेगी । हिंदुस्थान समाचार/श्याम पटेल।

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵