coriander-went-dry-on-roof-young-man-scorched-with-11-kv-power-line
coriander-went-dry-on-roof-young-man-scorched-with-11-kv-power-line

छत पर धनिया सुखाने गया युवक 11 केव्ही विद्युत लाइन से झुलसा

गुना 14 मार्च (हि.स.)। आरोन नगर की सारथी सिटी कॉलोनी में रविवार दोपहर एक युवक 11 केव्ही लाइन के संपर्क में आकर बुरी तरह से झुलस गया। जिसे जिला अस्पताल से गंभीर हालत में भोपाल रैफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि यह घटना उस समय हुई जब युवक धनिया सुखाने छत पर गया था। फिलहाल पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक घटना का शिकार युवक का नाम अजय रघुवंशी (30) है। जो अशोकनगर जिले के ग्राम सोबत का रहने वाला है, लेकिन वर्तमान में आरोन नगर की सारथी सिटी कॉलोनी में मनीराम सोनी के मकान में किराए से रहता है। रविवार दोपहर करीब 11 बजे जब वह धनिया को सुखाने छत पर गया था इसी दौरान ऊपर से गुजरी 11 केव्ही विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। इस घटना को पड़ौसियो ने देख लिया और तत्काल उसे आरोन अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया। यहां भी डॉक्टर ने युवक की हालत देख भोपाल रैफर कर दिया। हिन्दुस्थान समाचार/अभिषेक/राजू

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in