Controversy over installation of mobile tower in Cantt area
Controversy over installation of mobile tower in Cantt area

कैंट क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने को लेकर विवाद

कैंट क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने को लेकर विवाद गुना 10 जनवरी (हि.स.)। रिहायशी इलाकों में नियमों को ताक पर रख लगाए जा रहे टावर विवाद का कारण बन रहे हैं। जिससे कालोनीवासी ही नहीं बल्कि पुलिस भी बहुत परेशान है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा समस्या का निराकरण न करने से विवाद की स्थिति बनी हुई है। इसी तरह का एक मामला रविवार सुबह कैंट क्षेत्र में सामने आया। जहां मौसम विभाग कार्यालय के पास बेहद संकुचित गली में स्थित एक मकान पर लगाए जा रहे टावर को लेकर पड़ौसियों ने आपत्ति दर्ज कराई। जिससे भवन मालिक और पड़ौसी के बीच इतना तीखा विवाद हुआ कि पुलिस को बुलाना पड़ा। जिसके बाद वहां पुलिस की तैनाती कर दी गई। हालांकि विवाद शांत होने के बाद पुलिस मौके से चली गई। इसके बाद दोपहर में एक बार फिर से विवाद सामने आया लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। टावर लगाए जाने को लेकर आपत्ति कर रहे लोगों ने बताया कि यह टावर जिस भवन पर लगाया जा रहा है वह बहुत पुराना है। यदि कोई भी हादसा हुआ तो फायर बिग्रेड भी वहां नहीं पहुंच पाएगी क्योंकि वहां जाने बहुत संकरी गली है। वहीं टावर लगने से आसपास रह रहे लोगों को बहुत परेशानी होगी। टावर निर्माण पर रोक लगाने उन्होंने नगर पालिका, एसडीएम व कलेक्टर तक शिकायत की। जहां से निर्माण पर रोक लगा दी गई। वर्तमान में यह मामला न्यायालय में है इसके बाद भी टावर का निर्माण फिर से शुरू कर दिया गया। जिसे लेकर हमने आज आपत्ति दर्ज कराई तो भवन स्वामी झगड़े पर आमदा हो गए। - यह बोले जिम्मेदार कैंट क्षेत्र में टावर लगाए जाने को लेकर विवाद सामने आया था। जिसके बाद दोनों पक्षों को सुनने से पता चला कि यह मामला न्यायालय में चल रहा है। जिस पर टावर लगाने वालों को फिलहाल काम बंद करने के लिए कहा गया है। अवनीत शर्मा, थाना प्रभारी कैंट हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.