back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मरीज एवं परिजनों की सहायता हेतु कांग्रेस शुरू करेगी हेल्पडेस्क

मरीज एवं परिजनों की सहायता हेतु कांग्रेस शुरू करेगी हेल्पडेस्क रतलाम, 10 अप्रैल(हि.स.)। मेडिकल कॉलेज मैं अव्यवस्थाओं तथा मरीजों को इलाज में आ रही परेशानियों को देखतेे हुए शहर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में शामिल नेताओं ने अव्यवस्थाओं की ओर अस्पताल प्रबंधन का ध्यान आकर्षित कराया। कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने प्रभारी डीन डा.जितेंद्र गुप्ता से मुलाकात कर व्यवस्था सुधारने का आग्रह किया! प्रतिनिधिमंडल में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, प्रदेश कांग्रेस महासचिव प्रभु राठौड़, प्रदेश सचिव मंसूर पटौदी ,पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजीव रावत, पूर्व पार्षद फैयाज मंसूरी, दीपू सरदार ने अस्पताल परिसर में सीटी स्कैन मशीन लगाने की मांग की । साथ ही रेमिडीसिवर इंजेक्शन की अनुपलब्धता एवं इलाज में देरी, सफाई व्यवस्था, स्टाफ की कमी को लेकर प्रभारी डीन से चर्चा की। मेडिकल कॉलेज में मरीज एवं परिजनों की सहायता हेतु हेल्प डेस्क खोलने हेतु स्थान उपलब्ध कराने की मांग प्रतिनिधिमंडल ने की है! कांग्रेस द्वारा इस हेल्पडेस्क पर मरीज के परिजनों को दवाइयां भोजन एवं परिवहन हेतु 24 घंटे सहायता उपलब्ध कराई जाएगी! हिंदुस्थान समाचार/ शरद जोशी

Advertisementspot_img

Also Read:

BJP से दूरी, बाकी दलों से दोस्ती! UP चुनाव को लेकर चंद्रशेखर आजाद ने खोले पत्ते, कहा- इन पार्टियों के साथ कर सकते हैं...

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चंद्रशेखर आजाद बाराबंकी में आयोजित कांशीराम जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने...
spot_img

Latest Stories

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...