congress-losing-its-existence-its-leaders-lost-credibility-vishnudutt-sharma
congress-losing-its-existence-its-leaders-lost-credibility-vishnudutt-sharma

अस्तित्व खो रही कांग्रेस, खत्म हुई उसके नेताओं की विश्वसनीयताः विष्णुदत्त शर्मा

दमोह, 10 अप्रेल (हि.स.)। दिग्विजय सिंह ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं से यह स्पष्ट कहा था कि अगर मैं कहीं जाता हूं तो मेरे भाषण से कांग्रेस के वोट कट जाते हैं। अब वही अंर्तराष्ट्रीय झुठेले दिग्विजय सिंह दमोह उपचुनाव में प्रचार कर रहे हैं, झूठ बोलकर दमोह की जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन दमोह की जनता उनके बहकावे में नहीं आने वाली, क्योंकि दिग्विजय सिंह की विश्वसनीयता समाप्त हो चुकी है। आज कांग्रेस देश के अंदर लगातार अपना अस्तित्व खो रही है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को कलचुरी मिलन समारोह एवं साहू समाज के सम्मेलन में संबोधित करते हुए कही। सम्मेलन में प्रदेश शासन के मंत्री एवं चुनाव प्रभारी श्भूपेन्द्र सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, वरिष्ठ नेता विद्यासागर पांडे आदि उपस्थित थे। हम गरीबी हटाने का नारा नहीं, प्रधानमंत्री आवास जैसी सौगात देते हैं समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि हमने कभी भी सामाजिक भेदभाव की बात नहीं की। भारतीय जनता पार्टी सामाजिक सद्भाव और हर समाज को उसका हक मिले इस दिशा में काम करती है। हमारी योजनाएं समाज के हर गरीब के लिए हैं। उन्होनें कहा कि कांग्रेस ने गरीबी हटाने का नारा दिया, लेकिन गरीबों को हटाया। भारतीय जनता पार्टी गरीबी हटाने का नारा नहीं देती, बल्कि गरीबों के जीवन स्तर को उठाने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी सौगात गरीबों को देने का काम करती है। गरीब माताओं-बहनों को उज्जवला योजना के माध्यम से गैस चूल्हे की सौगात देती है। भारतीय जनता पार्टी की सरकारें प्रलोभन नहीं देती बल्कि गरीबों के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करती है। सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास भाजपा का मूल मंत्र शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व बहुत ही संवेदनशील है। सबको साथ लेकर, सबका विकास कैसे हो और सबका विश्वास कैसे जीतें, इस मंत्र को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हम काम कर रहे हैं। उन्होनें अपील करते हुए कहा कि उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी को जिताने की कमान कलचुरी समाज अपने हाथ में थाम ले तो भाजपा की प्रचंड जीत होगी। उपचुनाव में भाजपा को आशीर्वाद दें : भूपेन्द्र सिंह सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश शासन के मंत्री एवं चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि कलचुरी समाज ने हमेशा भारतीय जनता पार्टी का समर्थन किया है, इस चुनाव में भी आगे आकर समाज भाजपा के पक्ष में भरपूर मतदान करे। उन्होनें कहा कि सामाजिक सम्मेलनों के माध्यम से हमें अपने पूर्वजों की जानकारी एवं प्रेरणा मिलती है। कलचुरी समाज हमेशा संगठित होकर आगे बढ़ा है। इस चुनाव में भी आप संगठित होकर भाजपा को आशीर्वाद दें। सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि 15 महीने मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार रही जिसने गरीबों और किसानों को लूटने का काम किया, इस चुनाव में आप लोगों के पास मौका है कि कांग्रेस को जबाव दें। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे/राजू

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in