Bajrang Dal Controversy: BJP का कांग्रेस पर तंज, कहा- मति मारी गई जो बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात कर रहे

Bajrang Dal Controversy : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ये वही कांग्रेस जो मौका मिलते ही हिंदुत्व का विरोध करती है। आज उसका चेहरा पूरी तरह से बेनकाब हो गया है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

भोपाल, एजेंसी। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के घोषणापत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के वादे के बाद प्रदेश की सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बजरंग दल का बचाव करते हुए कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। कांग्रेस के कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर जारी किए गए घोषणापत्र पर बुधवार को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जाको प्रभु दारुण दुख देही, ताकी मति पहले हर लेही। कांग्रेस की मति मारी गई है, जो बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात कर रही है।

बजरंग दल जो प्रखर राष्ट्रवादी संगठन है

बजरंग दल जो प्रखर राष्ट्रवादी संगठन है, बजरंग दल जो आतंकवाद का विरोध करता है, लव जेहाद का विरोध करता है, सामाजिक सेवा सहित देश भक्ति के भाव अपने धर्म और संस्कृति के प्रति स्वाभिमान और जागरण का भाव पैदा करता है, उसकी तुलना पीएफआई जैसे आतंकवादी संगठन से की जा रही है। उन्होंने कांग्रेस के पुराने बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि ये वही कांग्रेस है जो भगवान राम के मंदिर निर्माण का विरोध करती थी। ये वही कांग्रेस है जिन्होंने रामसेतु को काल्पनिक कहा था।

ये वही कांग्रेस है जो भगवान राम के मंदिर निर्माण का विरोध करती थी

उन्होंने आगे कहा कि ये वही कांग्रेस जो मौका मिलते ही हिंदुत्व का विरोध करती है। आज उसका चेहरा पूरी तरह से बेनकाब हो गया है। उन्होंने कहा कि भला कौन भूल सकता है कि मध्य प्रदेश में सिमी जैसे आतंकवादी संगठन को खाद-पानी कौन देता था। सर्जिकल स्ट्राइक का विरोध करने वाले, आतंकवादियों को महिमामंडित करने वाले अब बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के बात कह रहे हैं। मुख्यमंत्री चाैहान ने कमलनाथ को घेरते हुए कहा कि कमलनाथ हनुमान जी के इतने बड़े भक्त बनते हैं, जबकि उनकी पार्टी कांग्रेस, बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात कर रही है। उन्हें इस मामले पर जवाब देना चाहिए।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in