back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कमलनाथ के भाजपा में जाने की अटकलों के बीच आया दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, बोले- आप उम्मीद नहीं कर सकते…

Digvijay Singh on Kamalnath: कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि कल रात मेरी कमलनाथ से बातचीत हुई है। वह छिंदवाड़ा में हैं। मैं विश्वास नहीं कर सकता...वो अब...

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश की राजनीति इस समय 360 डिग्री घुमती नजार आ रही है। आज सुबह से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ के कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा के साथ जाने की खबर ने पूरे मध्य प्रदेश कांग्रेस को हिला कर रख दिया है। इस बीच उन्होंने अपने ट्विटर का बायो भी बदल लिया। जिसके बाद मीडिया में चल रहीं नकुलनाथ के भाजपा ज्वाइन करने की खबर को और बल मिल गया। मीडिया में चल रही कांग्रेस नेता कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर अब दिग्विजय सिंह का भी जवाब आ गया है।

मैं विश्वास नहीं कर सकता…वो अब परिवार छोड़ सकते है

कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि कल रात मेरी कमलनाथ से बातचीत हुई है। वह छिंदवाड़ा में हैं और वह ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने अपना राजनीतिक करियर नेहरू-गांधी परिवार के साथ शुरू किया था। इसके साथ उन्होंने ये भी कहा कि बीजेपी में कमलनाथ जी के जाने की उम्मीद भी नहीं करनी चाहिए। जिस शख्स ने नेहरू परिवार के साथ खड़े होकर लड़ाई लड़ी है, ऐसा शख्स सोनिया गांधी और इंदिरा गांधी का परिवार छोड़ सकता है क्या? उन्होंने कहा मैं विश्वास नहीं कर सकता, जो दोनों परिवारों के साथ शुरू से रहा हो वो अब परिवार छोड़ सकते है।

आपसे ये ही निवेदन है की सच्चाई का साथ देना- कमालनाथ

आपको बता दें कमालनाथ शुक्रवार को मध्य प्रदेश के छिंडवाड़ा में जनता के सामने भाषण देते समय भावुक हो गए थे। कमलनाथ ने कहा, ‘आपसे ये ही निवेदन है की सच्चाई का साथ देना। कमलनाथ का साथ मत देना। मगर सच्चाई का साथ तो देना।’ कमलनाथ के कांग्रेस छोड़ने और बीजेपी में शामिल होने की खबरों पर मध्य प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी जितेंद्र सिंह का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अभी तक उन्होंने जिस तरह से संगठन में काम किया है और जिस तरह से कांग्रेस से उनका पुराना रिश्ता है, मुझे नहीं लगता की वो कांग्रेस छोड़ के जाएंगे और किसी दूसरी पार्टी में शामिल होंगे।

कमलनाथ राम का आशीर्वाद लेकर आ जाएं- सुमित्रा महाजन

हलांकि इन सब के बीच मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कमलनाथ को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का जो नेता पार्टी में परेशान है, वो भाजपा में आ सकता है। उन्होंने कहा कि अगर कमलनाथ के भी दिल में दर्द हो तो उनका भी स्वागत है। इससे पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए, पूर्व विधायक दिनेश अहिरवार और विदिशा से कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश कटारे 12 फरवरी को भाजपा में शामिल हो गए थे। इधर, कमलनाथ के बीजेपी को ज्वाइन करने की खबर के बीच भाजपा की सीनियर नेता सुमित्रा महाजन का भी बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, ‘कमलनाथ राम का आशीर्वाद लेकर आ जाएं। जिनका विकास में विश्वास हो वो बीजेपी में आएं।’

खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in/

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...