back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सड़क दुर्घटना में कंडक्टर की मौत

जबलपुर,05,मई,2021(हि.स.)| खितौला थानान्तर्गत मरहा गांव के पास तेज रफ्तार हाईवा अनियंत्रित होकर रोड किनारे लगे पेड़ से टकरा गया, जिससे हाईवा सवार कंडक्टर की मौत हो गई | थाना प्रभारी खितौला जगोतिन मसराम ने बताया कि ग्राम हरगढ बरहा के पास मंगलवार को तेज रफ्तार एक हाईवा वाहन अनियंत्रित होकर रोड किनारे लगे पेंड़ से टकरा गया, जिसमे सवार कंडक्टर सुरेंद्र सिंह गौंड़ (35) गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। कंडक्टर को सिहोरा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हाईवा खितौला निवासी अंकित तिवारी का है, खितौला पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। हिन्दुस्थान समाचार /ददन /प्रभात ओझा

Advertisementspot_img

Also Read:

मथुरा में कोहरे का कहर, यमुना एक्सप्रेसवे पर कई वाहन भिड़े, आग में झुलसकर 4 लोगों की मौत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। घने कोहरे के चलते मंगलवार तड़के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। थाना बलदेव क्षेत्र के माइलस्टोन...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵