colorful-performances-on-second-day-of-mandu-festival-mp-solanki-also-danced-with-group-of-artists
colorful-performances-on-second-day-of-mandu-festival-mp-solanki-also-danced-with-group-of-artists

माण्डू उत्सव के दूसरे दिन हुई रंगारंग प्रस्तुतियां, सांसद सोलंकी ने भी कलाकारों के समूह के साथ किया नृत्य

भोपाल, 14 फरवरी (हि.स.)। प्रदेश की प्रसिद्ध प्राचीन नगरी माण्डू में 'खोजने में खो जाओ'' थीम पर आधारित माण्डू उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। माण्डू उत्सव के दूसरे दिन रविवार शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं। राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी 'माण्डू उत्सव' के दूसरे दिन सांस्कृतिक संध्या के पहले कलाकारों के सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि माण्डू की धरती अदभुत है। यहाँ आकर व्यक्ति का मन आनंद और उल्लास से भर जाता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार के माध्यम से ऐसी परिवहन व्यवस्था बनाने का प्रयास होगा कि माण्डू आने वाले सैलानी धरमपुरी, जहाज महल होकर स्टेच्यु ऑफ यूनिटी तक पहुंचें। सांध्यकालीन कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं। सांसद सोलंकी ने 'घूमने जा सूरे' शीर्षक से एक गीत की चार पंक्तियाँ भी गुनगुनाई। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत लोक गीत सुनकर सोलंकी ने भी कलाकारों के समूह के साथ नृत्य किया। सांसद सोलंकी सहित अन्य अतिथियों ने माण्डू उत्सव में भागीदारी करने वाले कलाकरों को सम्मान-पत्र देकर हौसला अफजाई की। इसके पूर्व अतिथियों ने दीप प्रज्जलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष मालती जयराम, कलेक्टर आलोक कुमार सिंह सहित जन-प्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश/मयंंक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in