back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कलेक्टर ने लिया वृद्धाश्रम का जायजा, व्यवस्थाएं बेहतर कराने के निर्देश

दमोह, 24 जून (हि.स.)। कलेक्टर एस.कृष्ण चैतन्य गुरुवार को वृद्धाश्रम पहुंचे, वहां बुजुर्गों से मिले और व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने चिकित्सा सुविधा और दवाईयों आदि के बारे में भी जाना। कलेक्टर चैतन्य ने गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे वृद्धाश्रम पहुंचकर यहां रह रहे बुजुर्गों से यहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। भ्रमण के दौरान डिप्टी कलेक्टर एवं उपसंचालक पंचायत एवं सामाजिक न्याय अदिति यादव और डिप्टी कलेक्टर भव्या त्रिपाठी मौजूद रही। कलेक्टर ने यहां वृद्धजनों से पेंशन मिलने की जानकारी ली। बताया गया कि पेंशन समय पर मिल रही है। पानी की समस्या बताये जाने पर उन्होंने नगर पालिका अधिकारी को तत्काल पर्याप्त पेयजल उपलब्धता के निर्देश दिये, साथ ही परिसर के सामने आवश्यक सुधार के लिये भी कहा गया। कलेक्टर चैतन्य ने कहा यहां जो भी व्यवस्थाएं हैं, उसे और बेहतर कराई जायेगी। यहां पहुंचने पर कलेक्टर ने नाश्ता-भोजन-चाय आदि के बारे में जानकारी ली, भोजन तैयार करने वाले कर्मचारियों से भी चर्चा की। परामर्श एवं पुनर्वास केन्द्र का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये कलेक्टर एस.कृष्ण चैतन्य गुरुवार दोपहर जिला परामर्श एवं पुनर्वास केन्द्र (डीडीआरसी) पहुंचे। उन्होंने यहां पूरी जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने केन्द्र का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि उन सुविधाओं का आमजन लाभ लें। कलेक्टर चैतन्य फिजियोथैरेपी कक्ष पहुंचे, जहां दो मरीजों की फिजियोथैरेपी की जी की जा रही थी। उन्होंने इसके संबंध में डॉ. रियाज कुरैशी ने पूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यहां प्रतिदिन मरीज आ रहे हैं। यहां दिव्यांगजनों के लिये शू तैयार किये जाते हैं। डॉ. रियाज ने बताया कि सेरिबल पालिसी के 2 बच्चे यहां आ रहे है। कलेक्टर ने स्पेशल लर्निंग रूम का भी अवलोकन किया। यहां बताया गया कि एक बच्चे ने यहां स्पेशनल लर्निंग कर 10वीं उत्तीर्ण कर ली है। इस दौरान यहां आडियो मेट्री रूम, जिम का भी अवलोकन किया गया। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Advertisementspot_img

Also Read:

हरियाणा में ज़मीन खरीदने के लिए जेब करनी होगी ढीली, कलेक्टर रेट फिर बढ़ेंगे, गुरुग्राम में सबसे ज़्यादा उछाल

नई दिल्ली/रफ़्तार डेस्क। हरियाणा में ज़मीन खरीदना अब महंगा हो जाएगा, राज्य सरकार अगस्त महीने से प्रॉपर्टी के संशोधित कलेक्टर रेट लागू करने जा...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵