cm-shivraj-reached-badwale-mahadev-temple-prayed-to-sapatnik-pulled-shiva-chariot
cm-shivraj-reached-badwale-mahadev-temple-prayed-to-sapatnik-pulled-shiva-chariot

बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचे सीएम शिवराज ने सपत्नीक की पूजा-अर्चना, शिव रथ को खींचा

भोपाल, 11 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर राजधानी स्थित बड़वाले महादेश शिव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी पत्नी साधना सिंह चौहान के साथ भगवान भोले नाथ की विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की। इसके बाद सीएम शिवराज ने शिव रथ को खींचा और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। सीएम शिवराज ने ट्वीट कर जानकारी साझा करते हुए कहा ‘चलत्कुण्डलं भ्रू सुनेत्रं विशालं। प्रसन्नाननं नीलकंठं दयालं॥ मृगाधीशचर्माम्बरं मुण्डमालं । प्रियं शंकरं सर्वनाथं भजामि॥ महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भोपाल में बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर जगत कल्याण के लिए प्रार्थना की। ऊं नम: शिवाय! आदि देव भगवान शिव के पावन पर्व प्तमहाशिवरात्रि पर शिव रथ को खींचने का सुख और सौभाग्य मिला। हे महादेव आशीर्वाद दीजिये कि जनता की सेवा और प्रदेश की प्रगति के लिए पूरी सामथ्र्य, शक्ति के साथ कार्य कर सकूं। हर चेहरे पर सुख, शांति और आनंद की चिरस्थायी मुस्कान बिखेर सकूं! हर हर महादेव! हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in