रतलाम,4 जून (हि.स.)। सिविल हॉस्पिटल जावरा में जनसहयोग से स्थापित आक्सीजन प्लांट का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान वर्चुअली 5 जून को दोपहर 3 बजे करेंगे। यह जिले का दूसरा ऑक्सीजन प्लांट होगा। तीसरा ऑक्सीजन प्लांट भी जिला चिकित्सालय रतलाम में एक सप्ताह में प्रारंभ होगा। आयोजित किए जाने वाले वर्चुअल कार्यक्रम में मंत्री जगदीश देवड़ा, मंत्री मोहन यादव, सांसद सुधीर गुप्ता, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय, आलोट विधायक मनोज चावला व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। लगभग 54 लाख रु की लागत से स्थापित आक्सीजन प्लांट से सिविल हॉस्पिटल के 45 बेड एवं निर्माणाधीन महिला चिकित्सालय के 20 बेड को सेंट्रल लाईन और सिलेंडरों से आक्सीजन आपूर्ति की जाएगी। हिंदुस्थान समाचार / शरद जोशी





