chief-minister-will-celebrate-holi-on-private-stay-in-panna
chief-minister-will-celebrate-holi-on-private-stay-in-panna

मुख्यमंत्री निजी प्रवास पर पन्ना में मनायेंगे होली

मुख्यमंत्री निजी प्रवास पर पन्ना में मनायेंगे होली 28/03/2021 पन्ना, 28 मार्च,(हि.स.)। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने निजी प्रवास पर सपरिवार पन्ना आने की सूचना सूत्रों से मिली है। वे होली मनाने के उद्देश्य से पन्ना आ रहे हैं संभवतः दो दिन तक पन्ना में ही रहकर पन्ना टाईगर रिजर्व एवं विभिन्न मंदिरों के दर्शन करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के प्रवास की पुष्टि करते हुए बताया कि यह उनका निजी दौरा है इसलिए कोई कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। इसलिए मुख्यमंत्री जी कहां रूकेंगे, कहां कहां जाएंगे अभी तक जानकारी नहीं हो सकी है। वहीं प्रशासन दो दिनों से मुख्यमंत्री के प्रवास की तैयारियों में जुटा हुआ है। रविवार को भी पूरा प्रशासन पन्ना से लेकर मड़ला तक पूरी अगवानी के लिए तत्पर दिखा था। पूरे शहर की साफ सफाई एवं मंदिरों की साफ सफाई करवाई गई है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेश पांडेय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in