chief-minister-shivraj-singh-chauhan-planted-almond-plant-in-smart-garden
chief-minister-shivraj-singh-chauhan-planted-almond-plant-in-smart-garden

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट उद्यान में लगाया बादाम का पौधा

भोपाल, 24 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन एक पौधा लगाने के संकल्प के क्रम में बुधवार को राजधानी भोपाल के स्मार्ट उद्यान में बादाम का पौधा लगाया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रदेशवासियों से साल में कम से कम एक पौधा लगाने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के माध्यम से इसकी जानकारी साझा सकते हुए कहा है कि -‘भोपाल के स्मार्ट पार्क में आज बादाम का पौधा लगाया। बादाम विटामिन-ई का सबसे अच्छा सोर्स है। यह दिमाग और हृदय को स्वस्थ रखता है। आप अपने जन्मदिन और अपनों की स्मृति में पौधरोपण अवश्य कीजिये। हम सबके प्रयास से ही यह धरती हरी-भरी और हमारे लिए अधिक उपयोगी होगी। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in