chief-minister-shivraj-planted-sapling-of-munga
chief-minister-shivraj-planted-sapling-of-munga

मुख्यमंत्री शिवराज ने मुनगा का पौधा रोपा

भोपाल, 19 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिदिन पौधारोपण के संकल्प के अंतर्गत रोजाना एक पौधा लगाने का क्रम सतत रुप से जारी है। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री निवास में उन्होंने मुनगा का पौधा लगाया। मुनगा का महत्व सेंजन, मुनगा या सहजन आदि नामों से जाना जाने वाला यह वृक्ष औषधीय गुणों से भरपूर है। इसके सभी हिस्सों में विभिन्न रोगों के रोकथाम के गुण हैं। यह कई प्रकार के मल्टीविटामिन्स, एंटी आक्सीडेंट, दर्द निवारक और एमिनो एसिड से भरपूर हैं। सहजन में विटामिन सी की मात्रा बहुत होती है। विटामिन सी खासतौर पर सर्दी-जुकाम सहित शरीर के कई रोगों से लड़ता है। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in