back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुख्यमंत्री ने किया गुरु गोलवलकर और छत्रपति शिवाजी महाराज को नमन

भोपाल, 19 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रवादी विचारक स्व. गुरु गोलवलकर और छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर नमन किया है। मुख्यमंत्री ने स्व. गुरु गोलवलकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व. माधव राव सदाशिव राव गोलवलकर (गुरुजी) ने राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं को संगठित कर भारत की सनातन संस्कृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। वर्ष 1948 में राष्ट्र विभाजन के समय विस्थापित हिंदुओं के पुनर्वास और उन्हें आर्थिक संबल देने में गुरु जी का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके अलावा वर्ष 1962 में चीन युद्ध के दौरान सैनिकों और आमजन का मनोबल बढ़ाने के लिए गुरु जी के नेतृत्व में देश भर में स्वयंसेवक सक्रिय थे। यही नहीं वर्ष 1963 के गणतंत्र दिवस पर उन्होंने तत्कालीन केंद्र सरकार के विरोध के बावजूद पथ-संचलन की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। गुरु जी के सेवा कार्य सदैव याद रखे जाएंगे। मुख्यमंत्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर शत-शत नमन करते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज महान योद्धा, अदम्य साहस, असाधारण बुद्धिमता और शौर्य के धनी थे। उनसे देशवासियों को हमेशा प्रेरणा मिलती रहेगी। उन्होंने सदैव जनहित और राष्ट्रहित में काम किया। वे कुशल प्रशासक और प्रजा-पालक शासक थे। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...