मुख्यमंत्री से मिले ब्लाइंड जूडो के खिलाड़ी, अपनी उपलब्धियों की दी जानकारी
मुख्यमंत्री से मिले ब्लाइंड जूडो के खिलाड़ी, अपनी उपलब्धियों की दी जानकारी

मुख्यमंत्री से मिले ब्लाइंड जूडो के खिलाड़ी, अपनी उपलब्धियों की दी जानकारी

भोपाल, 23 जुलाई (हि.स.)। सीहोर के दिव्यांग जूडो खिलाडिय़ों ने गुरुवार को भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उन्हें अपनी उपलब्धियों से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि ब्लांड जूडो खिलाड़ी पूनम शर्मा और नीरज शर्मा ने सरदार नगर सीहोर से निकलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जूडो में उपलब्धियां अर्जित की हैं। पूनम शर्मा ने ब्लाइंड जूडो में 2018 और 2019 में कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप और एशियन चैंपियनशिप में प्रतिनिधित्व किया। उन्हें सात अंतरराष्ट्रीय और तीन राष्ट्रीय मेडल प्राप्त हुए हैं। दोनों भाई-बहन भोपाल में रहकर अध्ययन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ब्लाइंड जूडो में प्रदेश का नाम रोशन करने वाले दोनों खिलाडिय़ों के जज्बे की सराहना करते हुए उन्हें अर्जित उपलब्धियों के लिए बधाई दी। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.