back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विधानसभा में उठा पुष्पराजगढ़ के एसटीएससी छात्रों के आवास भत्ता एवं छात्रवृत्ति का मामला

विधायक फुंदेलाल सिंह सहित कांग्रेस विधायकों ने वाकआउट कर दिया धरना अनूपपुर, 09 मार्च (हि.स.)। शासकीय महाविद्यालय पुष्पराजगढ़ के एसटीएससी छात्रों के आवास भत्ता एवं छात्रवृत्ति का मामला मंगलवार को मप्र विधानसभा में गूंजा पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह ने लगभग राशि 5 करोड़ रुपये 3 वर्षों का भुगतान किए जाने की मांग सदन में उठाया इसके बाद बाहर आकर महात्मा गांधी की प्रतिमा तले धरने पर बैठ गयें। साथ ही कांग्रेस विधायकों ने इसी मांग को लेकर सदन से वकआउट कर धरनें में शामिल हो गयें। फुंदेलाल सिंह ने सरकार को चेताते हुए कहा कि जब तक मेरे विधानसभा क्षेत्र के 1200, छात्र छात्राओं को आवास भत्ता एवं छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं किया जाएगा तब तक मैं विधानसभा में धरने पर बैठ के अपने विधानसभा की आवाज को मजबूत करता रहूंगा। उन्होंने बताया कि इसी मांग को लेकर छात्र-छात्राएं भी महाविद्यालय में ताला लगा धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। जनप्रतिनिधि होने के नाते मेरा यह अधिकार है कि जब तक मेरे विधानसभा क्षेत्र के छात्र छात्राओं की मांग पूरी नहीं कर दी जाती तब तक उनके साथ में खड़ा रहूंगा और उनकी मांगों को लेकर सरकार से लड़ता रहूंगा कांग्रेस विधायकों ने इसी मांग को लेकर सदन से किया वकआउट पुष्पराजगढ़ महाविद्यालय छात्र-छात्राओं के धरने प्रदर्शन का मुद्दा मध्य प्रदेश के विधानसभा पटल में उठाया। कांग्रेस के सभी विधायकों ने एसटी एससी छात्र-छात्राओं के अधिकारों के मांग को लेकर सदन से वाक आउट किए जिसमें पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन, सज्जन सिंह वर्मा, पीसी शर्मा, विपिन वानखेड़े, कुणाल चौधरी, सुनील सराफ, लक्ष्मी सिंह साधौ, तरूण भनोट, निलाशुं चतुर्वेदी सहित सभी कांग्रेस विधायकों ने भाजपा सरकार को अदिवासी विरोधी सरकार बताते हुए धरना दिया। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला

Advertisementspot_img

Also Read:

MLA के वेतन से ₹1 लाख ज्यादा: नया पद लाया सम्राट चौधरी के लिए बड़ा फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में राजनीतिक जिम्मेदारी के साथ ही उपमुख्यमंत्री और नए गृह मंत्री सम्राट चौधरी की सैलरी और भत्तों में भी जबरदस्त...
spot_img

Latest Stories

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा...