भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन मंत्री सुहास भगत ने बैठकों से बनाई दूरी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन मंत्री सुहास भगत ने बैठकों से बनाई दूरी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन मंत्री सुहास भगत ने बैठकों से बनाई दूरी

भोपाल, 23 जुलाई (हि.स.)। मप्र सरकार के सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनमें कोरोना वायरस संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं, लेकिन उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बुधवार देर रात 2 बजे उन्हें चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब उनके संपर्क में आए सभी लोगों को एहतियातन एकांतवास में रहने के लिए कहा गया है और सभी की कोरोना जांच की जाएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन मंत्री सुहास भगत ने भी एहतियातन बैठकों से दूरी बनाने का फैसला लिया है। दरअसल, मंत्री भदौरिया 2 दिन पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, संगठन मंत्री सुहास भगत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ स्टेट प्लेन से लखनऊ गए थे। वे वहां राज्यपाल लालजी टंडन के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए थे। इसके बाद सावधानी बरतते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन मंत्री सुहास भगत ने अपने सभी राजनीतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। दोनों भाजपा नेताओं ने आने वाले 2 दिनों के सभी राजनीतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। इन दोनों राजनेताओं की जगह आने वाले दो दिनों तक मंत्री भूपेंद्र सिंह भाजपा की बैठकों में शामिल होंगे। वीडी शर्मा और सुहास भगत के स्थान पर उनका प्रतिनिधित्व मंत्री भूपेंद्र सिंह करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.