back to top
19.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तृणमूल कांग्रेस नेता अनु.जाति पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने सौंपा ज्ञापन

अनूपपुर, 14 अप्रैल (हि.स.)। तृणमूल कांग्रेस नेता सुजाता मंडल खान द्वारा पश्चिम बंगाल के अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों पर अपमानजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम एवं मंडल अध्यक्ष शिवरतन वर्मा के नेतृत्व में एसडीएम अनूपपुर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि पश्चिम बंगाल के अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों को भिखारी कहकर अपमानित करने वाला तृणमूल कांग्रेस की नेता का बयान घोर आपत्तिजनक एवं निंदनीय है। यह बयान सभी अनुसूचित जाति के लोगों को इरादतन अपमानित करने वाला है। उन्होंने कहा देश के संविधान में देश के सभी नागरिकों के लिए सामाजिक एवं आर्थिक न्याय अवसरों में समानता और व्यक्ति की गरिमा व सम्मान की रक्षा की भावना अंतर्निहित है। संविधान के अनुच्छेद ४६ के अनुसार राज्य समाज के कमजोर वर्ग में शैक्षणिक और आर्थिक हितों विशेषता अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों का विशेष ध्यान रखेगा और उनके सामाजिक अन्याय एवं सभी प्रकार के शोषण से संरक्षित रखेगा। हमारा संविधान यह संरक्षण देता है कि किसी को अपमानित नहीं किया जा सके। लेकिन तृणमूल कांग्रेस की नेता द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को भिखारी कहा जाना आईपीसी के कई प्रावधानों का उल्लंघन है। ज्ञापन के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी ने कार्यवाही की मांग की है। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories