भाजपा महिला मोर्चा की बैठक 23 जुलाई को

भाजपा महिला मोर्चा की बैठक 23 जुलाई को
भाजपा महिला मोर्चा की बैठक 23 जुलाई को

भोपाल, 22 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी, महिला मोर्चा की बैठक 23 जुलाई को प्रातः 11 बजे से रखी गई है। बैठक का आयोजन आगामी विधानसभा उपचुनाव की दृष्टि से किया जा रहा है। महिला मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में किया जाएगा। इस बैठक को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत एवं मोर्चा की प्रदेश प्रभारी व प्रदेश मंत्री कृष्णा गौर, मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लता ऐलकर संबोधित करेंगी। बैठक में मोर्चा की प्रदेश चुनाव समन्वयक आशा सेंगर सहित विधानसभा उपचुनाव के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त की गईं प्रभारी एवं सहप्रभारी उपस्थित रहेंगी। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in