bjp-leaders-including-shivraj-salute-on-the-death-anniversary-of-pandit-deendayal-upadhyay-the-pioneer-of-integral-humanism
bjp-leaders-including-shivraj-salute-on-the-death-anniversary-of-pandit-deendayal-upadhyay-the-pioneer-of-integral-humanism

एकात्म मानववाद के प्रणेता पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर शिवराज समेत भाजपा नेताओं ने किया नमन

भोपाल, 11 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आज 11 फरवरी को पुण्यतिथि है। इस दिन को भाजपा समर्पण दिवस के रूप में मना रही है। इस मौके पर पूरे प्रदेश में संगठनात्मक जिला केन्द्रों के प्रत्येक बूथ पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके साथ ही भाजपा गुरुवार को आजीवन सहयोग निधि के संग्रहण का अभियान भी चलाएगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा नेताओं ने उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा ‘धर्म,अर्थ,काम और मोक्ष की लालसा हर मनुष्य में जन्मजात होती है और समग्र रूप में इनकी संतुष्टि भारतीय संस्कृति का सार है-दीनदयाल जी। एकात्म मानववाद के प्रणेता,चिंतक, विचारक श्रद्धेय पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। एक अन्य ट्वीट कर उन्होंने लिखा ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिन्तक और भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे, हमारे श्रद्धेय दीनदयाल उपाध्याय जी कहा करते थे कि शिक्षा एक निवेश है और यही शिक्षित व्यक्ति आगे चलकर समाज की सेवा करेगा। शिक्षित समाज और राष्ट्र का निर्माण ही उनके चरणों में सच्ची श्रद्धांजलि होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने ट्वीट में कहा ‘भारतीय जनसंघ के संस्थापक, करोड़ों कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक, प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर शत-शत् नमन। पंडित जी जनसंघ के राष्ट्रजीवन दर्शन के निर्माता माने जाते हैं। पंडित जी का सम्पूर्ण जीवन भारत की संस्कृति और हित के लिए समर्पित रहा। उन्होंने एकात्म मानववाद का जो दर्शन दिया वह न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया की समस्याओं का समाधान करने में आज भी सक्षम है। आगे अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा ‘विश्व मानवता को भारत की पुण्य धरती के ऋषियों के ज्ञान का सार तत्व एकात्ममानव दर्शन के रूप में पहुंचाने वाले पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि हमारे लिए देश के प्रति समर्पण ज्ञापित करने का पुण्य अवसर है। उन्हें कोटि - कोटि प्रणाम। भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुण्यतिथि पर स्मरण करते हुए कहा ‘हमारी राष्ट्रीयता का आधार भारत माता हैं, केवल भारत ही नहीं, माता शब्द हटा दिया तो भारत केवल जमीन का टुकड़ा मात्र बनकर रह जायेगा -पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी। महान चिन्तक, संगठनकर्ता, महापुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्यायजी की पुण्यतिथि समर्पण दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा ‘भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन और विनम्र श्रद्धांजलि। उनके अंत्योदय सिद्धांत पर चलकर हम समस्त जनमानस का जीवनस्तर बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वे सदैव हमारे प्रेरणास्त्रोत रहेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in