bjp-leaders-including-cm-shivraj-salute-on-the-birth-anniversary-of-the-poet-poet-mahadevi-verma
bjp-leaders-including-cm-shivraj-salute-on-the-birth-anniversary-of-the-poet-poet-mahadevi-verma

छायावादी कवियित्री महादेवी वर्मा की जयंती पर सीएम शिवराज समेत भाजपा नेताओं ने किया नमन

भोपाल, 26 मार्च (हि.स.)। हिन्दी साहित्य जगत में महिला सशक्तिकरण का उदाहरण रही व प्रमुख कवियों में से एक महादेवी वर्मा की आज शुक्रवार को जयंती है। महादेवी वर्मा हिन्दी साहित्य जगत में छायावादी युग की चार प्रमुख स्तंभो में एक रही है। महान कवियत्री महादेवी वर्मा की जयंती के अवसर पर मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा नेताओं ने उन्हें याद कर श्रृद्धांजलि अर्पित की है। सीएम शिवराज ने ट्वीट कर लिखा ‘नीरव नभ के नयनों पर हिलतीं हैं रजनी की अलकें, जाने किसका पंथ देखतीं, बिछ्कर फूलों की पलकें-महादेवी वर्मा। मां सरस्वती की कृपा से धन्य साहित्य जगत की उज्ज्वल ज्योत, महान कवयित्री, श्रद्धेय महादेवी वर्मा जी की जयंती पर कोटिश: नमन! साहित्य प्रेमियों के लिए आप सदैव पूजनीय रहेंगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने ट्वीट में कहा ‘महान स्वतंत्रता सेनानी, हिन्दी की सुप्रसिद्ध कवयित्री, पद्म विभूषित महादेवी वर्मा जी की जयंती पर उन्हें विनम्र प्रणाम। महादेवी वर्मा ने अपनी प्रखर लेखनी से महिला अधिकारों की बात मुखरता से समाज के सामने रखी। स्वाधीनता आंदोलन तथा साहित्य में उनका योगदान चिरकाल तक याद किया जाएगा। भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महादेवी वर्मा को नमन करते हुए अपने संदेश में कहा ‘हिन्दी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों और आधुनिक हिन्दी की सर्वाधिक प्रतिभावान एवं सशक्त कवयित्रियों में से एक, आधुनिक मीरा के नाम से विख्यात श्रीमती महादेवी वर्मा जी की जयंती पर सादर नमन। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर कहा ‘वे मुस्काते फूल नहीं, जिनको आता है मुरझाना। वे तारों के दीप नहीं, जिनको भाता है बुझ जाना। "आधुनिक युग की मीरा" और छायावाद की प्रमुख स्तम्भ महान कवि महादेवी वर्मा जी की जयंती पर सादर नमन। महादेवी जी की कविताओं में एक सशक्त महिला की उपस्थिति का अहसास होता है। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in