back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर सीएम शिवराज समेत भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भोपाल, 03 अप्रैल (हि.स.)। मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज की आज शनिवार को पुण्यतिथि है। आज इस अवसर पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है और श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म साल 1630 में हुआ था। उन्हें शिवाजी भोसले के नाम से भी जाना जाता है। मराठा साम्राज्य की स्थापना शिवाजी महाराज ने ही की थी। शिवाजी महाराज की मृत्यु 3 अप्रैल 1680 को हुई थी। हर साल पुण्यतिथि पर उन्हें लोग श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा नेताओं ने शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। Shivraj Singh Chouhan @ChouhanShivraj ·1h राष्ट्र के गौरव और सम्मान के लिए आजीवन युद्धरत रहने वाले महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज जी की शौर्य गाथा हर युग में युवाओं को देश के मान एवं स्वाभिमान की रक्षा हेतु मर-मिटने के लिए प्रेरित करती रहेगी। भारत की महान विभूति के चरणों में सादर नमन! सीएम शिवराज ने ट्वीट कर शिवाजी महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा ‘हर इंसान को सबसे पहले अपने राष्ट्र, फिर गुरु, तब माता-पिता की तरफ ध्यान देना चाहिए, क्योंकि राष्ट्र से बढक़र कुछ भी नहीं- छत्रपति शिवाजी महाराज। अप्रतिम साहस एवं वीरता के प्रतीक, मराठा गौरव छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। एक अन्य ट्वीट कर उन्होंने कहा राष्ट्र के गौरव और सम्मान के लिए आजीवन युद्धरत रहने वाले महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज जी की शौर्य गाथा हर युग में युवाओं को देश के मान एवं स्वाभिमान की रक्षा हेतु मर-मिटने के लिए प्रेरित करती रहेगी। भारत की महान विभूति के चरणों में सादर नमन! भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा ‘हिन्दवी स्वराज के प्रणेता, धर्म और मानवीय मूल्यों की रक्षार्थ अपना सम्पूर्ण जीवन न्यौछावर करने वाले राष्ट्र नायक छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन। मराठा सम्राट शिवाजी का न्यायपूर्ण शासन एवं गौरव गाथाएं अनंतकाल तक लोगों को राष्ट्रधर्म के लिए प्रेरित करती रहेंगी। भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने लिखा ‘भारत वर्ष के लोकोत्तर वीर पुरुष, ‘हिन्दवी स्वराज’ के संस्थापक, प्रेरणादायी युगपुरुष छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा ‘अपने आत्मबल को जगाने वाला,खुद को पहचानने वाला,मानव जाति के कल्याण की सोच रखने वाला,पूरे विश्व पर राज कर सकता है- छत्रपति शिवाजी महाराज। मराठा साम्राज्य की नींव रखने वाले धर्मरक्षक, साहस और शौर्य के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय/राजू

Advertisementspot_img

Also Read:

Amjad Khan Birthday: गब्बर सिंह के किरदार ने करियर पर लगाया चार चाँद , ऐसा रहा एक्टर का फ़िल्मी सफर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के Iconic विलेन अमजद खान की आज 12 नवंबर को बर्थ एनिवर्सरी है। फिल्म शोले में गब्बर सिंह के रोल से...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...