bjp-becomes-largest-party-due-to-hard-work-and-sacrifice-of-activists-vishnudutt-sharma
bjp-becomes-largest-party-due-to-hard-work-and-sacrifice-of-activists-vishnudutt-sharma

कार्यकर्ताओं के परिश्रम और बलिदान के कारण भाजपा बना सबसे बड़ा दल: विष्णुदत्त शर्मा

दमोह, 06 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी अगर देश का सबसे बड़ा दल बना है, तो इसके पीछे लाखों कार्यकर्ताओं का परिश्रम और बलिदान है। पर्दे के पीछे रहकर विचारधारा के लिए बूथ पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं के कारण ही हम मजबूत हैं। आज पंच से प्रधानमंत्री तक ऐसा कोई पद नही है जहां भाजपा नहीं है। हमारे कार्यकर्ता ही हमारी ताकत हैं। यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को दमोह में पार्टी के स्थापना दिवस के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा पार्टी के स्थापना दिवस पर दमोह नगर के बूथ क्रमांक 238 आमचौपरा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। शर्मा ने डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं पं दीनदयाल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी का उद्बोधन सुना। कार्यक्रम के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने बूथ अध्यक्ष शिवेंद्र तिवारी के निवास पर पार्टी का झण्डा लगाया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, महिला मोर्चा अध्यक्ष माया नारोलिया, नगर अध्यक्ष मनीष तिवारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। छोटे कार्यकर्ता का बड़े पद तक पहुँचना सिर्फ भाजपा में संभव शर्मा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि वंशवाद और परिवारवाद से देश नही चल सकता यह भाजपा ने साबित किया है। हमारा नेतृत्व गरीब घर से निकला है। जिस पार्टी में एक गरीब मां का बेटा प्रधानमंत्री है, एक गरीब किसान का बेटा प्रदेश का मुख्यमंत्री है। बूथ पर काम करने वाला बूथ अध्यक्ष भी यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश का गृहमंत्री बन सकता है। छोटे से छोटे कार्यकर्ता का बड़े पद पर पहुँचना सिर्फ भाजपा में ही संभव है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। इन्हीं कार्यकर्ताओं में से ही नेतृत्व उभरेगा। कांग्रेस नेता बताएं उन्होंने गरीबों को हक क्यों नहीं दिया विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आज कांग्रेस के नेता बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। ये नेता जब दमोह में चुनाव प्रचार पर आएं तो भाजपा कार्यकर्ता उनसे सवाल करें कि प्रदेश में 15 महीने कांग्रेस की सरकार रही तो कितने युवाओं को 4 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया? मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में 51 हजार देने की बात कमलनाथ ने कही थी, कांग्रेस के नेता बताएं कि प्रदेश की किस बेटी को उन्होंने 51 हजार कन्यादान राशि दी। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता बताएं उन्होंने गरीबों को उन्हें उनका हक क्यों नहीं नहीं दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने किया लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने दमोह जिला कार्यालय में लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान करते हुए कहा कि आपातकाल के दौरान मीसाबंदियों ने लोकतंत्र को बचाने का काम किया। विपरीत परिस्थितियों में आप लोगों ने काम करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत किया। भाजपा आज अगर सबसे बड़ा और मजबूत दल बना है तो वह आपके संघर्ष के कारण। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नई पीढ़ी को आपके आशीर्वाद से ही ताकत मिलेगी। कार्यक्रम के पूर्व शर्मा ने जिला कार्यालय पर पार्टी का झण्डा लगाया। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in