मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष से जनजातीय वर्ग के बच्चों ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम से मंगलवार को जनजातीय वर्ग के कई बच्चों ने मुलाकात की। पहली बार राजधानी पहुँचने वाले बच्चों ने विधायकों और मंत्रियों से भी भेंट की।
मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष से जनजातीय वर्ग के बच्चों ने की मुलाकात

भोपाल, एजेंसी । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम से मंगलवार को जनजातीय वर्ग के कई बच्चों ने मुलाकात की। पहली बार राजधानी पहुँचने वाले बच्चों ने विधायकों और मंत्रियों से भी भेंट की।

इन बच्चों ने विधानसभा परिसर भी देखा। जनजातीय कल्याण केंद्र महाकौशल बरगांव जिला डिंडौरी के 70 विद्यार्थी जनजातीय कार्य मंत्री मीना सिंह की पहल पर भोपाल आए। बच्चों ने मुख्यमंत्री चौहान और विधानसभा अध्यक्ष गौतम से भेंट की। मुख्यमंत्री चौहान ने बच्चों से उनके शिक्षा के साथ ही अन्य विषयों पर भी बातचीत की। मुख्यमंत्री चौहान के साथ बच्चों ने समूह छायाचित्र भी खिंचवाया।

Related Stories

No stories found.