MP News: आज होगी LS चुनाव-भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कांग्रेस की बैठक, राहुल की यात्रा में कमलनाथ होंगे शामिल

Bhopal News: मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मार्च के महीने में प्रवेश करेगी। आगामी लोकसभा चुनाव और यात्रा पर आज कांग्रेस नेताओं की बैठक होगी।
Bharat Jodo Nyay Yatra
Bharat Jodo Nyay Yatra Raftaar.in

भोपाल, हि.स.। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की अध्यक्षता में रविवार, आज सुबह 10.30 बजे से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सेंट्रल वॉर रूम में प्रदेश के विभिन्न स्तर के करीब 5000 पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से जुड़कर जूम के माध्यम से बैठक आहूत की गई है।
बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, अभा कांग्रेस कमेटी के महासचिव मप्र प्रभारी भंवर जितेन्द्र सिंह, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी जूम के माध्यम से बैठक में शामिल होंगे।

लोकसभा चुनाव की तैयारियों का लेंगे जायजा

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने शनिवार को बताया कि बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधानसभा चुनाव 2023 के प्रत्याशियों सहित विभिन्न स्तर के करीब 5000 पदाधिकारी जूम के माध्यम से बैठक में शामिल होंगे। बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के मध्य प्रदेश आगमन की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाये जाने पर चर्चा की जायेगी।

कमलनाथ और नकुलनाथ की BJP में जानें की तैयारी?

मध्य प्रदेश में पिछले दिनों दिग्विजय सिंह का BJP में शामिल होने की अटकलें आ रही थी। इस बात से दिग्विजय सिंह ने खारिज की। उन्होंने कहा कि जो डर रहे हैं या बिक रहे हैं, वे जा रहे हैं। इस बीच अब कमलनाथ और नकुलनाथ की भी BJP में शामिल होने की अटकलें आ रही हैं। अब देखना यह है कि कमलनाथ और नकुलनाथ लोकसभा चुनाव से पहले क्या दांव चलते हैं।

कमलनाथ लड़ना चाहते थे राज्यसभा सांसद का चुनाव

नकुलनाथ इस समय मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से कांग्रेस के सांसद हैं। कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ इस हफ्ते 5 दिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा गए था। लेकिन, दौरे के 5वें दिन कमलनाथ और नकुलनाथ छिंदवाड़ा से दिल्ली चले गए। हाल ही में कमलनाथ ने दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। कमलनाथ ने राज्यसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी। मगर दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान ने कमलनाथ को राज्यसभा सीट देने से इंकार कर दिया। इसके बाद कांग्रेस ने राज्यसभा का उम्मीदवार अशोक सिंह को बनाया। कमलनाथ ने अपने ट्विटर हैंडल 'X' पर अशोक सिंह को शुभकामनाएं दी।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in