back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bhopal News: मध्य प्रदेश में ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम आज से शुरू, निकाली जाएंगी अमृत कलश यात्राएं

Meri Mati Mera Desh: 15 अगस्त को देश अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर "मेरी माटी मेरा देश" अभियान का आयोजन किया जा रहा है।

भोपाल, हि.स.। 15 अगस्त को देश अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर “मेरी माटी मेरा देश” अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत आज बुधवार से ग्रामीण क्षेत्रों एवं नगरीय वार्डों में अमृत कलश यात्राएं निकाली जाएंगी। भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

75 पौधे लगाए जाएंगे

मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत प्रत्येक पंचायत में स्मारक शिलालेख की स्थापना की जाएगी। स्मारक स्थल पर पंच प्राण की शपथ के उपरांत सेल्फी को पोर्टल https://yuva.gov.in/ meri_maati_mera_desh पर अपलोड किया जाएगा। कार्यक्रम में वसुधा वंदन के तहत अमृत सरोवरों के आसपास, पंचायत कार्यालय, विद्यालय-महाविद्यालय सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर 75 पौधे लगाए जाएंगे। इसी प्रकार वीरों का वंदन के तहत कर्तव्य पर रहते हुए अपने जीवन का बलिदान देने वाले स्थानीय वीरों तथा वीरांगनाओं का स्मरण एवं सम्मान किया जाएगा। साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों, सेवानिवृत्त रक्षा, सीआरपीएफ और राज्य पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा तथा राष्ट्रगान के उपरांत समारोह का समापन किया जाएगा।

ग्रामीण तथा नगरीय क्षेत्रों में निकाली जाएगी

अमृत कलश यात्रा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत सभी ग्रामीण क्षेत्रों में अमृत कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में प्रत्येक ग्राम से ग्राम पंचायत स्तर पर मिट्टी को एकत्रित किया जाएगा। ग्राम पंचायत से मिट्टी को विकासखंड स्तर पर इकट्ठा कर अमृत कलश में भरा जाएगा। हर एक विकासखंड से युवा अपने साथ यह अमृत कलश लेकर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। शहरी क्षेत्रों में आयोजित अमृत कलश यात्रा में सभी वार्डों से नगरीय निकाय स्तर पर मिट्टी को एकत्र किया जाएगा। नगरीय निकाय से मिट्टी को जिला स्तर पर इकट्ठा कर अमृत कलश में भरा जाएगा। हर एक जिला स्थल से युवा अपने साथ यह अमृत कलश लेकर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

9 से 30 अगस्त तक संचालित होंगी

विभिन्न गतिविधियां मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का शुभारंभ 9 अगस्त को किया जाएगा। इस दौरान सभी ग्राम तथा ग्राम पंचायतों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा एवं विकासखंड स्तर पर अमृत कलश में मिट्टी भरकर जिला स्तर पर भेजी जाएगी। इसके पश्चात 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान संचालित किया जाएगा। शहरी स्तर पर 16 से 20 अगस्त तक तथा 16 से 25 अगस्त तक राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 27 और 28 अगस्त को सभी विकासखंडों से युवा अमृत कलश के साथ मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्य कार्यक्रम में 29 और 30 अगस्त को कर्तव्य पथ पर अमृत वाटिका का निर्माण कर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

Bhopal News: भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट का देशभर में जलवा, सर्वे में 56 को पछाड़ बना नंबर-1

Advertisementspot_img

Also Read:

“औकात में रहो”… मध्यप्रदेश विधानसभा में गरजे कैलाश विजयवर्गीय, CM ने मांगी माफी, फिर भी नहीं थमा विवाद

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया। संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बहस के दौरान...
spot_img

Latest Stories

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵