back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री यादव ने कूनो में चीतों का कुनबा बढ़ने पर खुशी जताई

MP News: केंद्र सरकार और मध्य प्रदेश सरकार के संयुक्त प्रयास से नामीबिया से आए चीतों को अब मध्यप्रदेश का मौसम भाने लगा है। कई बार की नकारात्मक खबरों के बाद यहां से एक अच्छी खबर आई है।

भोपाल/ श्योपुर , (हि.स.)। केंद्र सरकार और मध्य प्रदेश सरकार के संयुक्त प्रयास से नामीबिया से आए चीतों को अब मध्यप्रदेश का मौसम भाने लगा है। कई बार की नकारात्मक खबरों के बाद यहां से एक अच्छी खबर आई है। दरअसल, श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाई गई ज्वाला चीता ने तीन शावकों को जन्म दिया है। केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो में चीतों का कुनबा बढ़ने पर खुशी जताई है।

माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से भारत में चीता की सुखद वापसी हुई है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शावकों के जन्म की बधाई देते हुए एक्स हैंडल पर लिखा है, ” कूनो में नए महमानों का स्वागत है…। नामीबियाई चीता ज्वाला ने तीन शावकों को जन्म दिया है। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से भारत में चीता की सुखद वापसी हुई है, जिसमें मध्य प्रदेश चीता स्टेट बना। नए मेहमानों के लिए मध्य प्रदेशवासी हर्षित एवं आनंदित हैं।”

देश भर के सभी वन्यजीव अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं और वन्यजीव प्रेमियों को बधाई

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र सिंह ने एक्स पर लिखा है, ”ज्वाला नाम की नामीबियाई चीता ने तीन शावकों को जन्म दिया है। यह नामीबियाई चीता आशा द्वारा अपने शावकों को जन्म देने के कुछ ही सप्ताह बाद आया है। देश भर के सभी वन्यजीव अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं और वन्यजीव प्रेमियों को बधाई।”

एक महीने में कूनो नेशनल पार्क में छह नए चीते आए हैं

गौरतलब है कि इससे पहले नामीबियाई चीता आशा ने भी तीन जनवरी 2024 को तीन शावकों को जन्म दिया गया था। एक महीने में कूनो नेशनल पार्क में छह नए चीते आए हैं। पिछले साल 27 मार्च 2022 को भी ज्वाला ने चार शावकों को जन्म दिया था, लेकिन इनमें से तीन शावकों की मौत हो गई थी।

अब शावकों की संख्या कूनो में सात हो गई है

कूनो में दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया से दो चरणों में कुल 20 चीते लाए गए थे जिनमें से सात की मौत हो चुकी है। अब शावकों की संख्या कूनो में सात हो गई है, जो 17 सितंबर 2022 को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू किए गए चीता प्रोजेक्ट के पिछले लगभग डेढ़ साल में बड़ी उपलब्धि है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

CM मोहन यादव की माफी के बाद भी नहीं थमा सियासी ताप! कैलाश विजयवर्गीय बोले- ‘गलत बात पर गुस्सा लाजिमी’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र गुरुवार को उस वक्त गरमा गया, जब संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵