back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मप्र : पाकिस्तान का दोस्त बताने पर भड़के दिग्विजय सिंह, करेंगे मानहानि का केस

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा के प्रदेश प्रभारी पी. मुरलीधर राव के खिलाफ मानहानि का केस दायर करने का फैसला लिया है।

भोपाल, एजेंसी । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा के प्रदेश प्रभारी पी. मुरलीधर राव के खिलाफ मानहानि का केस दायर करने का फैसला लिया है। दिग्विजय सिंह ने सोमवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

दरअसल, मुरलीधर राव ने बीते शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह को पाकिस्तान और उग्रवादियों का दोस्त बताया था। दिग्विजय सिंह ने सोमवार को अपने सिलसिलेवार ट्वीट में एक वीडियो पोस्ट करते हुए मुरलीधर राव को संबोधित करते हुए कहा कि आपने मुझ पर जो आरोप लगाये हैं, आप को अदालत में जवाब देना होगा। फिर उन्होंने लिखा, मुरलीधरजी, क्या आप भोपाल भाजपा आईटी सेल के अध्यक्ष ध्रुव सक्सेना को जानते हैं? क्या आप सतना के बजरंग दल के अध्यक्ष बलराम सिंह को जानते हैं? नहीं जानते हैं तो यह खबर पढ़िए। ट्वीट के साथ उन्होंने एक खबर का लिंक शेयर किया है।

दिग्विजय सिंह ने आगे लिखा है कि क्या आप बलराम सिंह के मित्र राजीव तिवारी को भी जानते हैं? इन सभी को व इनके 14 और साथियों को मप्र पुलिस की एटीएस ने पाकिस्तान की आईएसआई के लिए जासूसी करते हुए पकड़ा था, लेकिन आपके मामा जी शिवराज सिंह चौहान ने इनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा क्यों नहीं चलाया? उन सभी देशद्रोहियों की जमानत कैसे होने दी? क्या आप मामाजी से पूछेंगे? आप में साहस है? आज वे सभी देशद्रोही जमानत पर हैं और पाकिस्तान से कमाए काले धन से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में आपकी सेवा कर रहे हैं। अब आप बताएं कौन देशद्रोही है? वे, आप या मैं?

इसके बाद दिग्विजय सिंह ने एक वीडियो रिट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मुरलीधर राव जी, यह वीडियो देखकर कृपया आपके साथ बैठे लोगों से तो पूछ लें कि ध्रुव सक्सेना कौन है? इस पर मामा शिवराज सिंह चौहान ने एनएसए क्यों नहीं लगाया? इसके मकान पर बुलडोजर क्यों नहीं चलाया?

Advertisementspot_img

Also Read:

मध्य प्रदेश: जबलपुर के आजाद चौक में आरती-नमाज के दौरान विवाद, मंदिर में तोड़फोड़ के बाद दो पक्षों में पथराव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा इलाके में गुरुवार रात दो पक्षों के बीच विवाद के बाद तनाव की स्थिति...
spot_img

Latest Stories

Sonam Kapoor बनी दूसरी बार मां, बेटे को दिया जन्म, खुद पोस्ट शेयर करके दी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...

Stock Market Today: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में मचा हाहाकार: Sensex 1000 अंक टूटा, Nifty भी लुढ़का

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵