महाशिवरात्रि पर 11 प्रमुख शिवालय में होंगे भक्तिमय आयोजन: मुख्यमंत्री

महाशिवरात्रि पर 11 प्रमुख शिवालय में होंगे भक्तिमय आयोजन: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाशिवरात्रि पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ और बधाई दी।


भोपाल, एजेंसी (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाशिवरात्रि पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ और बधाई दी। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ से यही प्रार्थना है कि उनकी कृपा सब पर बनी रहे, सबका मंगल हो और सबका कल्याण हो। आज प्रदेशवासी गौरी मैया और शंकर भगवान की पूजा-अर्चना में मग्न है। राज्य सरकार ने प्रदेश के 11 महत्वपूर्ण शिवालयों में शिवरात्रि पर्व पर भक्तिमय आयोजन रखे हैं।

मुख्यमंत्री चौहान शनिवार को श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौध-रोपण के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिन शिवालयों में भक्तिमय आयोजन हो रहे हैं, उनमें प्रमुख रूप से महाकाल उज्जैन, कुंडेश्वर धाम टीकमगढ़, भोजपुर मंदिर रायसेन, पशुपति नाथ मंदिर मंदसौर, चक्की वाले महादेव महू, नागर घाट ओंकारेश्वर, देवी अहिल्या घाट महेश्वर, गोमुख नाथ मंदिर पन्ना, प्राचीन शिव मंदिर देव तालाब रीवा, कोलेश्वर धाम मुरैना और नटेरन-विदिशा शामिल है। महाकाल महाराज की नगरी उज्जैयिनी दीपों से जगमग होगी। भगवान शिव की कृपा सब पर बरसे, यही प्रार्थना है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in