back to top
19.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bhopal Fire: भोपाल के सचिवालय भवन में लगी भीषण आग, अंदर लोगों के फंसे होने की आशंका; CM ने दिए जांच के आदेश

MP Secretariat Fire: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी घटना सामने आई है। इस घटना में राजधानी भोपाल के वल्लभ भवन (मंत्रालय) के तीसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी घटना सामने आई है। इस घटना में राजधानी भोपाल के वल्लभ भवन (मंत्रालय) के तीसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई। मीडिया रिपोर्ट की माने तो यह आग वल्लभ भवन की पांचवीं मंजिल पर लगी है। और इसके साथ यह आग लगातार फैलती जा रही है। आग इतनी भीषण है कि दूर से ही धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है। दमकल विभाग लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है।

पुरानी फाइलों और कचरे के ढेर में लगी आग

बताया जा रहा है कि अरेरा हिल्स में स्थित वल्लभ भवन (मंत्रालय) की तीसरी मंजिल पर शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। आग लगते ही मंत्रालय भवन में हड़कंप मच गया। आग गेट नंबर 5 और 6 के बीच बड़ी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर लगी है। आग में कई महत्वपूर्व दस्तावेज जलकर खाक हो गए हैं। पुरानी फाइलों और कचरे के ढेर में आग लगने की बात भी सामने आ रही है। इसके साथ यह भी बताया जा रहा है कि आग लगने के कारण अंदर पांच लोगों के फंसे होने की खबर है। आगजनी की सूचना मिलते ही फौरन दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। फिलहाल आग बुझाने का काम अभी जारी है।

मोहन यादव ने दी अपनी पहली प्रतिक्रिया

भोपाल के वल्लभ भवन राज्य सचिवालय में आग लगने की घटना पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, ‘मेरी जानकारी में आया है कि वल्लभ भवन की पुरानी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर आग लग गई है। कलेक्टर से मिली जानकारी के आधार पर मैंने सीएस को इसकी मॉनिटरिंग करने को कहा है। हमने यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किए हैं कि ऐसी कोई घटना दोबारा न हो। मुझे उम्मीद है कि ऐसी कोई घटना दोबारा नहीं होगी।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

CM मोहन यादव की माफी के बाद भी नहीं थमा सियासी ताप! कैलाश विजयवर्गीय बोले- ‘गलत बात पर गुस्सा लाजिमी’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र गुरुवार को उस वक्त गरमा गया, जब संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...