back to top
18.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भोपाल: सांसद विवेक तन्खा ने छोड़ा कांग्रेस लीगल सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद

भोपाल, 28 जून (हि.स.)। राज्यसभा सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने कांग्रेस के लीगल सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोमवार को ट्वीट करके दी है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व को लिखे गए पत्र की फोटो भी ट्विटर पर शेयर की है। राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने कांग्रेस के लीगल सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ दिया है। उन्होंने सोमवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। गौरतलब है कि तन्खा कांग्रेस के नाराज नेताओं के समूह जी-23 में शामिल थे। विवेक तन्खा ने अपने ट्वीट में लिखा है, मैंने एआइसीसी के लीगल डिपार्टमेंट के अध्यक्ष के पद पर 5 साल तक काम किया, यह काफी लंबा समय रहा। मैं इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष और सभी साथियों के विश्वास, सहयोग और तालमेल के लिए धन्यवाद करता हूं। मेरा विचार है कि अब नए लोगों को यह जिम्मेदारी मिलना चाहिए। 25 जून को पत्र भेजकर मैंने यह पद छोड़ दिया है। मैं नहीं मानता कि कोई भी लंबे समय तक पद पर रहकर उसके साथ न्याय कर सकता है। नए लोगों को अवसर मिलना चाहिए। मैंने अपने जीवन में इसी सिद्धांत को अपनाया है। सिर्फ एक पद पर बैठने के अलावा दुनिया में और भी बहुत कुछ है। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...