bhopal-mahila-congress-state-president-mandvi-chauhan-died-from-corona
bhopal-mahila-congress-state-president-mandvi-chauhan-died-from-corona

भोपाल: महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चौहान का कोरोना से निधन

भोपाल, 29 अप्रैल (हि.स.)। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चौहान का बुधवार रात को निधन हो गया। प्रदेश कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार मांडवी चौहान कुछ समय पहले कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं, जिसके बाद से अस्पताल में भर्ती थीं और उनका उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान ही बुधवार रात को उनका निधन हो गया। प्रदेश कांग्रेस के साथ ही मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने स्व. मांडवी चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित की है। विवेक तन्खा ने साधा शिवराज पर निशाना- राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने स्व. मांडवी चौहान को ट्विटर के जरिए श्रद्धांजलि दी है, साथ ही उनकी मौत को लेकर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान पर निशाना साधा है। विवेक तन्खा ने लिखा है कि शिवराज जी आपसे कितना आग्रह किया था कि दमोह चुनाव टाल दीजिए, लेकिन आपने अपना दायित्व नहीं निभाया। अब नुकसान जनता का हो रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in