back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भोपाल: भाजपा नेता ने सीएम की अपील को बताया धता, होली मनाते वीडियो वायरल

भोपाल, 30 मार्च (हि.स.)। भाजपा नेता और पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इन वीडियो में पूर्व विधायक मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा की गई ‘ मेरी होली, मेरे घर’ की अपील की धज्जियां उड़ाते हुए होली खेलते नजर आ रहे हैं। पूर्व विधायक ने इस वीडियो पर सफाई देते हुए कहा है कि यह भोपाल नगरनिगम क्षेत्र के बाहर का वीडियो है। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। संक्रमण को रोकने के लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने सोमवार को होली के त्योहार पर जनता से ‘ मेरी होली, मेरे घर’ का पालन करते हुए घर पर होली मनाने की अपील की थी। लेकिन मुख्यमंत्री की इस अपील की धज्जियां उड़ाने का आरोप भाजपा नेता पर ही लग रहा है। पूर्व विधायक और भाजपा नेता ध्रुवनारायण सिंह का अपने साथियों के साथ होली मनाते एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो उनके भोपाल के आसपास स्थित फॉर्म हाउस का बताया जा रहा है। इसमें ध्रुवनारायण सिंह अपने साथियों के साथ होली खेलते दिख रहे हैं। इसमें ना तो कोई मास्क पहने दिख रहा है और ना ही सोशल डिस्टेसिंग का पालन दिखाई दे रहा है। इस वीडियो पर सफाई देते हुए पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह ने कहा कि यह वीडियो भोपाल नगर निगम क्षेत्र से बाहर का है। जो वीडियो वायरल हुए हैं, उनमें से एक में ध्रुवनारायण सिंह अपने साथियों के साथ खड़े है। वह वीडियो में कहते हैं कि यह फॉर्म हाउस है, आज होली है, यह हमारी पार्टी हो रही है…। दूसरे वीडियो में उनके साथी फिल्मी गानों पर ठुमके लगाते हुए दिख रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे

Advertisementspot_img

Also Read:

संतोष वर्मा के विवादित बयानों से भड़का ब्राह्मण समुदाय, 14 दिसंबर को CM हाउस का होगा घेराव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस संतोष वर्मा द्वारा आरक्षण और ब्राह्मण समाज को लेकर की गई विवादास्पद टिप्पणी पर विवाद लगातार गहराता...
spot_img

Latest Stories

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...