bhopal-ammonia-gas-leaked-from-ice-factory-found-with-the-help-of-fire-fighters
bhopal-ammonia-gas-leaked-from-ice-factory-found-with-the-help-of-fire-fighters

भोपालः आईस फैक्टरी से लीक हुई अमोनिया गैस, फायर फाइटर्स की मदद से पाया काबू

भोपाल, 16 फरवरी (हि.स.)। मध्यप्रदेश की राजधानी के ईटखेड़ी के परेवाखेड़ा गांव में मंगलवार शाम को पिछले डेढ़ साल से बंद आईस फैक्ट्री से अचानक अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया। इससे आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों की आंखों में जलन और खांसी की शिकायत हुई। इसके बाद तत्काल नगर निगम के कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। अधिकारियों तत्काल मौके पर पहुंचकर फायर बिग्रेट और फायर फाइटर्स की मदद से गैस रिसाव पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक, ग्राम परेवाखेड़ा में मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे के आसपास लोगों की आंखों में जलन होने के साथ ही खांसी की शिकायत होने लगी। सूचना मिलने पर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे तो पता चला कि बंद पड़ी आईस (बर्फ) फैक्ट्री में एक वाल्व खुल गया था, जिससे अमोनिया गैस का रिसाव हो रहा था। इस बीच एक फायर बिग्रेड मौके पर पहुंचाई। यहां पानी का छिड़काव किया गया। वहीं लोगों को पानी से आंख धुलने के लिए कहा गया। इधर, जानकारी मिलने के बाद मौके पर कलेक्टर अविनाश लवानिया और एसडीएम आकाश श्रीवास्तव भी पहुंच गए।फायर फाईटर्स की मदद से इस वाल्व को तत्काल बंद करवाया गया। इधर, कलेक्टर ने चार पटवारियों की ड्यूटी रात के समय निगरानी के लिए यहां लगा दी है। ऐहतियात के तौर पर प्रशासन ने छह मकान खाली कराकर वहां के रहवासियों को आंगनबाड़ी या परिजनों के यहां शिफ्ट कर दिया गया है। एसडीएम आकाश श्रीवास्तव ने बताया कि गर्मी के कारण अमोनिया गैस का प्रेशर बढ़ जाता है। जिसे रेगुलर चलने वाली फैक्ट्री पानी में रिलीज कर देती है, लेकिन यह कंपनी डेढ़ साल से बंद थी। बंद होने के कारण पाइप में दबाव बढ़ा और इसके कारण बाल्व फट गया। जिसके चलते यहां आसपास के लोग प्रभावित हुए। अभी वाल्व को बंद कर दिया गया है और प्रशासन मामले पर नजर बनाए हुए है। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in