होशंगाबाद, 11अप्रैल (हि.स.)। होशंगाबाद सबडिविजन के अन्तर्गत नर्मदा नदी के समस्त घाटो पर 12 अप्रैल को सोमवती अमावस्या पर्व पर होने वाले स्नान पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह प्रतिबंध कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए लगाया गया है। एसडीएम होशंगाबाद आदित्य रिछारिया ने बताया कि सोमवती अमावस्या पर नर्मदा नदी के सेठानी घाट, कोरी घाट, विवेकानंद घाट,सहित होशंगाबाद सबडिविजन के अन्तर्गत आने वाले घाटों पर बढ़ी संख्या में आमजन स्नान को आते है। जिससे कोविड-19 संक्रमण फेलने की आंशका के दृष्टिगत रखते हुए नर्मदा नदी के समस्त घाटों स्नान आदि गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है। नर्मदापुरम जिले की घोषणा के बाद पड़ने वाली इस पहली सोमवती अमावस्या पर लाखों लोगों के स्नान के आने को ध्यान में रखते हुये जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है ओर साथ ही होशंगाबाद के किसी भी नागरिक को यहा स्नान की अनुमति नहीं है इसे रोकने के लिए नगर में बेरिकेट्स भी लगाए गए है ओर आसपास जिले की सीमाओं को सील किया जा चुका है । हिन्दुस्थान समाचार/आत्माराम यादव/राजू




