back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रंग पंचमी पर्व पर करीला मंदिर में मां जानकी के दर्शन पर प्रतिबंध

अशोकनगर, 26 मार्च(हि.स.)। प्रदेश के ख्याति प्राप्त जिले के मां जानकी स्थित करीला मेले में प्रतिबंध के बाद अब मंदिर में मां जानकी के दर्शन पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। दरअसल, रंग पंचमी पर्व पर प्रदेश के ख्याति प्राप्त मां जानकी मंदिर स्थित करीला में भरने वाले मेले में अनेकों राज्यों से लाखों श्रद्धालु आते हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने मेले में पूर्णत: प्रतिबंध लगाने की घोषणा पहली ही कर दी गई थी। वहीं कलेक्टर अभय वर्मा ने शुक्रवार को कहा कि दर्शनार्थी भी अब करीला मंदिर में दर्शन करने न जाएं। जानकी मंदिर करीला परिसर में आयोजित बैठक के दौरान सर्वसंबंधित अधिकारियों को इस तरह निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए। कलेक्टर ने निर्देश दिए की होली के पश्चात करीला पहुंच मार्ग के सभी वार्डरों पर चेकिंग पोइंट लगाकर सख्त चेकिंग की जाए जिससें वाहनों का आना रोका जा सके। बसों के परमिट जारी न किए जाए। ग्राम पंचायतों मेला रद्द होने संबंधी बैनर लगवाए तथा पम्पलेट का वितरण किया जाए। करीला परिसर में दुकानें न लगे इस पर विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने उक्त निर्देशों के साथ यह भी निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। करीला स्थल पर विद्युत,पेयजल की समुचित व्यवस्था बनाई रखी जाए। कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए मेला रद्द होने पर शासन द्वारा जारी कि गई गाईड लाईन का पालन सुनिश्चित कराया जाए। बैठक में पुलिस अधीक्षक रघुवंश भदौरिया उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/ देवेन्द्र ताम्रकार

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

सिर्फ ‘धुरंधर’ में ही नहीं, इन फिल्मों में भी Akshaye Khanna ने निभाया है बेहतरीन रोल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) इस...

चेहरे की झाइयां से हो गईं हैं परेशान, तो घर पर ही करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर कोई सोचता है कि...

Shaniwar Mantra: इन शक्तिशाली मंत्रों के जाप से प्रसन्न होंगे शनिदेव, बढ़ेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार का दिन शनि देव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵