विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने सांसद नंदकुमार सिंह के निधन पर व्यक्त किया शोक

assembly-speaker-girish-gautam-expressed-grief-over-the-demise-of-mp-nandkumar-singh
assembly-speaker-girish-gautam-expressed-grief-over-the-demise-of-mp-nandkumar-singh

भोपाल, 02 मार्च (हि.स.)। मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम ने बीजेपी सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। विधानसभा अध्यक्ष गौतम ने अपने शोक संदेश में कहा कि नंदकुमार सिंह चौहान एक लोकप्रिय जननेता और पार्टी के आधार स्तंभ थे। उनके निधन से प्रदेश और पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है। गौतम ने उनके परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने और स्व. नंदकुमार चौहान को श्री चरणों मे स्थान देने की ईश्वर से प्रार्थना की है। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश/राजू

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in