back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

देर रात बाइक दुर्घटना में एएसआई की मौत

मंदसौर 30 जून (हि.स.)। मंदसौर के नई आबादी थाने में पदस्थ एएसआइ राजेन्द्र पुत्र केशवलाल शर्मा की बाइक की आमने-सामने की टक्कर में मौत हो गई। उन्हें टक्कर मारने वाला युवक नशे में था। वहीं एएसआइ की मौत सिर में गहरी चोट लगने व ज्यादा खून बहने से हो गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात में मेघदूत नगर में नई आबादी थाने के एएसआइ राजेन्द्र शर्मा की बाइक को सामने से आ रहे बाइक सवार 32 वर्षीय मनोज पुत्र अंबालाल पालीवाल निवासी गली नंबर 2 महावीर कालोनी मंदसौर ने टक्कर मार दी। टक्कर से नीचे गिरे एएसआइ राजेन्द्र शर्मा के सिर में गहरी चोट लगी। वे मौके पर ही ज्यादा खून बहने से अचेत हो गए थे। एफआरवी 08 से उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए। पर ज्यादा खून बहने व सिर में अंदरूनी चोट लगने से एएसआइ राजेंद्र शर्मा की मौत हो गई। आरोपित बाइक चालक की हालत ठीक है। बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में धुत था, उसका भी जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलौया

Advertisementspot_img

Also Read:

CM मोहन यादव की माफी के बाद भी नहीं थमा सियासी ताप! कैलाश विजयवर्गीय बोले- ‘गलत बात पर गुस्सा लाजिमी’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र गुरुवार को उस वक्त गरमा गया, जब संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...