animal-husbandry-minister-to-inspect-salaria-cow-sanctuary-today
animal-husbandry-minister-to-inspect-salaria-cow-sanctuary-today

पशुपालन मंत्री आज सालरिया गौ-अभयारण्य का निरीक्षण करेंगे

भोपाल, 24 जनवरी (हि.स.)। प्रदेश के पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल आज (रविवार को) आगर-मालवा जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे ग्राव सालरिया के गौ-अभयारण्य एवं अनुसंधान संस्थान का निरीक्षण करेंगे। जनसम्पर्क अधिकारी सुनीता दुबे ने बताया कि लगभग 472 हेक्टेयर क्षेत्र में स्थापित इस गौ-अभयारण्य में करीब 4 हजार गौ-वंश का संरक्षण हो रहा है। यहां पर अधिकांश बीमार और लावारिस गाय लायी जाती हैं, जिनका उपचार और संरक्षण किया जाता है। पशुपालन मंत्री इस गौ-अभ्यारण्य का जायजा लेकर यहां की व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे। मंत्री सिसोदिया जाएंगे सुसनेर वहीं, प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया भी आज आगर-मालवा जिले के प्रवास पर रहेंगे। जनसम्पर्क अधिकारी सुनीता दुबे ने बताया कि मंत्री सिसोदिया सुसनेर में आत्मनिर्भर भारत के तहत चल रहे कार्यों का अवलोकन करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in