भोपाल, 26 फरवरी (हि.स.)। मध्यप्रदेश में राज्य शासन ने पशुपालन विभाग का नाम बदलकर पशुपालन एवं डेयरी विभाग कर दिया है। जनसम्पर्क अधिकारी सुनीता दुबे ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पशुपालन विभाग अब पशुपालन एवं डेयरी विभाग कहलाएगा। इस संबंध में मध्यप्रदेश राजपत्र में दिनांक 11 जनवरी 2021 को अधिसूचना जारी कर दी गई है। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश





