back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

करीला के बाद अब आनंदपुर वैशाखी मेला भी नहीं लगेगा, वाहनों पर भी लगाया प्रतिबंध

अशोकनगर,26 मार्च(हि.स.)। जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार जिला के अंतर्गत आनंदपुर ट्रस्ट ईसागढ में वैशाखी के अवसर पर आगामी माह मार्च तथा अप्रैल में आयोजित होने वाला मेला/संगत इस वर्ष आयोजित नही किया जाएगा। तत्संबंधी आदेश कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अभय वर्मा द्वारा जारी किया गया। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। आनंदपुर मेले को निरस्त किए जाने के पूर्व जिला प्रशासन जिले के प्रसिद्ध मां जानकी मंदिर स्थित करीला मेले को स्थगित करने की घोषणा भी कर चुका है। आवागमन एवं परिवहन भी प्रतिबंधित: मां जानकी मंदिर ट्रस्ट करीला के सदस्यों द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण तथा अनुशांगिक तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुए लिए गए निर्णयों के तहत कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा धारा144 के अधीन निहित शक्तियों के तहत निषेधाज्ञाएं लागू की गई है। जारी आदेशानुसार जिले की संपूर्ण राजस्व सीमा क्षेत्रों में 31 मार्च 2021 से 3 अप्रैल 2021 तक ट्रेक्टर ट्रॉली तथा माल वाहक ट्रक, मिनी ट्रक, जीप के माध्यम से यात्रियों के अवागमन एवं परिवहन को पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है। आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति संगठन संस्था समूह पर सुसंगत अधिनियमों के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए इस वर्ष सभीजन मेरी होली मेरे घर कार्यक्रम अंतर्गत होली का पर्व अपने घर पर ही मनाएं। होली के अवसर पर कोई चल समारोह,जुलूस,गैर,मेले,रैली तथा सार्वजनिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं होगा। हिन्दुस्थान समाचार देवेन्द्र ताम्रकार

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵