back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सैलाना में भी सूदखोरों के खिलाफ कार्रवाई, 24 सदस्यीय एसआईटी का गठन

रतलाम, 30 मार्च (हि.स.)। जिले में ब्याज से अधिक रुपये वसूलने के मामले में पुलिस ने अभियान चलाया हुआ है। जिले में विभिन्न स्थानों पर पुलिस ऐसे लोगों की तलाश कर रही है जो सूदखोरी का धंधा कर लोगों को प्रताडि़त कर रहे हैं। ऐसे मामलों में पुलिस को सफलता भी मिली है। ऐसी ही सफलता सैलाना में भी सूदखोरों को गिरफ्तार कर प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने मंगलवार को बताया कि सैलाना थाने पर सत्यनारायण पुत्र शंकरलाल पाटीदार निवासी ग्राम बोदिना ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि आरोपित राहुल पुत्र अशोक टांक एवं उसका भाई आकाश उर्फ कान्हा दोनों निवासी दिलीप मार्ग एवं चिंकी उर्फ सुरेश चौहान निवासी नयागांव रतलाम ने डरा-धमका कर उससे ब्याज से अधिक रुपयेे वसूलेे। पुलिस ने धारा 294,506,384 भादवि 3-4 ऋणियों का संरक्षण अधिनयम के तहत प्रकरण दर्ज किया। वहीं सैलाना पुलिस ने फरियादी मुकेश पुत्र लक्ष्मीनारायण पाटीदार की रिपोर्ट पर भी इन्ही तीन आरोपित राहुल टांक, आकाश टांक व चिंकी चौहान के खिलाफ इन्हीं धाराओं में मामला दर्ज किया है। फरियादी कीर्ति विहार कालोनी निवासी मो. असलम पुत्र नूर मोहम्मद ने भी सैलाना थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि रतलाम के टाटा नगर निवासी दीपक टांक ने उसे डरा-धमका कर ब्याज से अधिक रुपयेे वसूलेे। पुलिस ने धारा 384,385 भादवि 3-4 ऋणियों का संरक्षण अधि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। एसआईटी का गठन सूदखोरी के मामलों की निष्पक्ष और बहुमत्तापूर्ण जांच के लिए पुलिस ने 24 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है, जो पूरे मामले की विस्तृत जांच करेगी। जिले के अलग-अलग पुलिस थानों में सुदखोरी के मामले में प्रकरण दर्ज किए गए है। इस मामले की जांच में पुलिस को पिछले छ: माह में छ: करोड़ के लेनेदेन की जानकारी मिली है, वहीं आरोपितों के कब्जेे से नगद राशि, ब्लेन चैक, जमीन के दस्तावेज व अन्य कागजात भी बरामद हुए है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच के बाद और कई परते खुलने क उम्मीदें है। हिन्दुस्थान समाचार/ शरद जोशी

Advertisementspot_img

Also Read:

CJM के आदेश के बावजूद अनुज चौधरी पर FIR नहीं, संभल SP बोले-हम फैसले को चुनौती देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में संभल हिंसा मामले में तैनात तत्कालीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) विभांशु सुधीर...
spot_img

Latest Stories

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...