back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ग्वालियर-चंबल संभाग में चलेगा वृहद वृक्षारोपण अभियान, एक दिन में रोपे जाएंगे 4 लाख पौधे

कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में कमिश्नर सक्सेना ने दिए निर्देश ग्वालियर, 30 जून (हि.स.)। ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी जिलों में एक ही दिन में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाकर 4 लाख से अधिक पौधों का रोपण किया जाएगा। इसके लिए सभी जिले तैयारी करें। यह निर्देश संभागीय आयुक्त आशीष सक्सेना ने बुधवार को ग्वालियर-चंबल संभाग के कलेक्टरों की बैठक में कही। कमिश्नर ने दोनों संभाग की कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में राजस्व प्रकरणों की समीक्षा, कोविड-19 के संक्रमण के संबंध में समीक्षा के साथ वृहद वृक्षारोपण अभियान के संबंध में भी विस्तृत चर्चा कर दिशा-निर्देश गए। बैठक में ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। कमिश्नर आशीष सक्सेना ने कहा कि कोविड-19 के दौरान हमें ऑक्सीजन की जिस प्रकार की कमी महसूस हुई है उसको देखते हुए वातावरण में पर्याप्त ऑक्सीजन देने वाले वृक्षों को रोपने का अभियान चलाना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी जिलों में अगस्त माह के किसी एक दिन को निर्धारित कर वृहद वृक्षारोपण का कार्य किया जाए। इसके लिये सभी जिलों के कलेक्टर अपने जिलों में वृक्षारोपण की सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण करें। संभाग आयुक्त ने कहा कि वृक्षारोपण का अभियान केवल सरकारी अभियान न होकर आम जन को जोड़कर चलने वाला अभियान बनाया जाए। जिले के हर व्यक्ति की उसमें भागीदारी सुनिश्चित की जाए। वृक्षारोपण में इस बात का विशेष ध्यान दिया जाए कि अधिक से अधिक पौधे 6 फीट हाईट के रोपे जाएं। वृक्षों की देखभाल की जवाबदारी भी जिम्मेदार नागरिकों को सौंपी जाए। वृक्षारोपण के कार्य में जन सहभागिता हो इसके भी प्रयास किए जाएं। एक दिन निर्धारित कर ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी जिलों में वृहद वृक्षारोपण का कार्य किया जाए। उन्होंने सभी कलेक्टरों से कहा कि वे अपने-अपने जिलों में लक्ष्य अनुरूप वृक्षारोपण की कार्ययोजना तैयार कर उसकी तैयारियां करें। ग्वालियर जिले में एक लाख पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अन्य जिलों में भी लक्ष्य निर्धारित कर वृहद वृक्षारोपण का अभियान चलाया जायेगा। राजस्व प्रकरणों का तेजी से हो निराकरण कमिश्नर सक्सेना ने बैठक में राजस्व प्रकरणों की भी विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान कहा कि कोविड-19 के कारण सभी जिलों में राजस्व प्रकरणों के निराकरण में अपेक्षा अनुरूप प्रगति नहीं हुई है। सभी कलेक्टर अपने-अपने जिलों में राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिये विशेष अभियान चलाएं। पाँच साल से अधिक राजस्व का कोई भी लम्बित प्रकरण किसी भी जिले में लंबित न बचे इसके लिये एक सप्ताह में विशेष प्रयास कर प्रकरणों का निराकरण करें। उन्होंने कलेक्टरों से यह भी अपेक्षा की है कि अपने-अपने जिले में अभियान चलाकर 6 माह से अधिक के लंबित सभी प्रकरणों का निराकरण एक माह में करना सुनिश्चित करें। उन्होंने राजस्व प्रकरणों की समीक्षा के साथ-साथ यह भी निर्देशित किया है कि सभी कलेक्टर अपने-अपने जिले में ई-ऑफिस की दिशा में भी सार्थक प्रयास करें। फाईलों का संचालन कम से कम कर ई-ऑफिस के माध्यम से ही अधिक से अधिक कार्य हो यह सुनिश्चित किया जाए। संभाग आयुक्त ने यह भी निर्देशित किया है कि आरसीएमएस के तहत ऐसे राजस्व प्रकरण जो न्यायालय में संचालित हैं उनको भी ऑनलाइन दर्ज करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। कलेक्टर अपने-अपने जिलों में अभिभाषकों की बैठक लेकर भी प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दें। इसके लिये विभागीय स्तर पर प्रशिक्षण भी जिला स्तर पर आयोजित किए जाएं। बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनायें जिनमें प्रधानमंत्री आवास, खाद्यान्न का वितरण एवं अन्य योजनाओं की भी समीक्षा कलेक्टर नियमित करें। योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। लक्ष्य अनुरूप योजनाओं का क्रियान्वयन हो। कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए अधिक से अधिक सेम्पलिंग कराई जाए संभागीय आयुक्त आशीष सक्सेना ने बैठक में कोविड-19 के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने निर्देशित किया है कि ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी जिलों में लक्ष्य अनुरूप सेम्पलिंग का कार्य किया जाए। टीकाकरण के साथ-साथ किल कोरोना अभियान भी निरंतर जारी रखा जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि संक्रमण की रोकथाम के लिए आम जन कोविड नियमों का पालन करें इस पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। सभी जिलो में जिला स्तरीय, ब्लॉक स्तरीय, पंचायत स्तरीय तथा शहरी क्षेत्र में वार्ड स्तरीय क्राइसेस मैनेजमेंट की बैठकें भी नियमित आयोजित हों। कोविड गाइडलाइन का पालन अच्छे से करने वाले व्यवसाइयों, संस्थाओं, रहवासी संघों एवं अन्य लोगों को सम्मानित करने का कार्य भी जिला स्तर पर आयोजित होना चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Advertisementspot_img

Also Read:

CM मोहन यादव की माफी के बाद भी नहीं थमा सियासी ताप! कैलाश विजयवर्गीय बोले- ‘गलत बात पर गुस्सा लाजिमी’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र गुरुवार को उस वक्त गरमा गया, जब संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी...
spot_img

Latest Stories

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵