back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ब्राह्मण समाज को लेकर मध्य प्रदेश में BJP विधायक का छलका दर्द, बोले-पहले आधी कैबिनेट हमारी थी, अब सब बदल गया

सागर में एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव ने ब्राह्मण समाज को लेकर दर्द बयां किया, उनके बयान ने मध्य प्रदेश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के सागर में एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता, विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव का बयान सियासी हलकों में हलचल मचा गया है। प्रदेश के सबसे वरिष्ठ विधायक माने जाने वाले भार्गव ने मंच से कहा कि आज कई संगठनों का मानो एक ही एजेंडा रह गया है-ब्राह्मणों को दबाना, उन्हें निशाना बनाना और हाशिए पर धकेलना। उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि ब्राह्मण समाज आज हर किसी की आंखों में खटक रहा है, लेकिन अब वह दौर आ गया है जब इस समाज को बिखरने के बजाय एकजुट होकर अपने अस्तित्व और सम्मान के लिए खड़ा होना होगा। उनके इस बयान को सामाजिक चेतावनी और राजनीतिक संदेश, दोनों के रूप में देखा जा रहा है।

कभी सत्ता में थे, अब गिनती के रह गए’-गोपाल भार्गव

पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने मंच से अपने दर्द को और तीखे शब्दों में रखते हुए कहा कि कुछ साल पहले तक मुख्यमंत्री हमारे होते थे, अधिकारी हमारे होते थे, यहां तक कि आधी से ज्यादा कैबिनेट भी हमारी हुआ करती थी, लेकिन आज हालात ऐसे हैं कि ब्राह्मण समाज के लोग गिनती के रह गए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर नियम-कानून सिर्फ ब्राह्मणों के खिलाफ ही क्यों बनाए जा रहे हैं और यही चिंता आज पूरे समाज को भीतर से कचोट रही है। भार्गव ने इसे सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि अस्तित्व का सवाल बताते हुए ब्राह्मण समाज से धर्म और सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट होने की भावुक अपील की, जिसने पूरे कार्यक्रम का माहौल गंभीर और संवेदनशील बना दिया।

सम्मान समारोह से उठा बयान

‘विमोचन एवं मेधावी छात्रों के सम्मान समारोह’ के मंच से दिया गया गोपाल भार्गव का बयान इसलिए भी ज्यादा संवेदनशील माना जा रहा है, क्योंकि इसे हाल के दिनों में प्रदेश के आईएएस अधिकारियों के बयानों की कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है। इससे पहले आईएएस संतोष वर्मा का ब्राह्मण बेटियों को लेकर दिया गया विवादित बयान चर्चा में रहा, फिर आईएएस नियाज खान ने सोशल मीडिया पर ब्राह्मणों के समर्थन में टिप्पणी की और अब एक वरिष्ठ राजनीतिक नेता का यह बयान सामने आ गया है। इन घटनाक्रमों ने पूरे मुद्दे को साधारण बयान से आगे बढ़ाकर सामाजिक और प्रशासनिक बहस का रूप दे दिया है, जिससे प्रदेश की राजनीति और समाज दोनों में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है।

रविंद्र भवन से उठा बयान, सोशल मीडिया पर तूफान

सागर शहर के रविंद्र भवन में रविवार 1 फरवरी 2026 को आयोजित ब्राह्मण समाज की पत्रिका ‘विमोचन एवं मेधावी छात्रों के सम्मान समारोह’ में शामिल होने पहुंचे विधायक गोपाल भार्गव ने मंच से जो बयान दिया, वह अब सियासी और सामाजिक बहस का केंद्र बन गया है। कार्यक्रम के दौरान दिए गए उनके शब्दों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर समर्थन और विरोध दोनों तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक सम्मान समारोह से उठी यह आवाज अब प्रदेशभर में चर्चा का विषय बन चुकी है और मामले की संवेदनशीलता लगातार बढ़ती नजर आ रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

CM मोहन यादव की माफी के बाद भी नहीं थमा सियासी ताप! कैलाश विजयवर्गीय बोले- ‘गलत बात पर गुस्सा लाजिमी’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र गुरुवार को उस वक्त गरमा गया, जब संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵