back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टीकाकरण महाअभियान में अब तक के लक्ष्य से अधिक 42815 लोगों ने लगाया टीका

अनूपपुर, 29 जून (हि.स.)। कोरोना संक्रमण के नियंत्रण के लिए अपनाई गई रणनीति और जनभागीदारी से काफी सकारात्मक परिणाम मिले हैं। लोग कोरोना के खिलाफ सबसे प्रभावी अस्त्र कोरोना वैक्सीन को मान रहे हैं। जिले में 21 जून से चलाए जा रहे टीकाकरण महा अभियान के अन्तर्गत अब तक 42 हजार 815 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। महा अभियान के दौरान 37 हजार 800 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एससी राय ने मंगलवार को बताया कि टीकाकरण महाअभियान के पहले दिन 21 जून को छह हजार के लक्ष्य के विरूद्घ 10590 व्यक्तियों ने, महा अभियान के दूसरे दिन 23 जून को छह हजार के लक्ष्य के विरुद्घ 6338 व्यक्तियों ने, महाअभियान के तीसरे दिन 24 जून को आठ हजार व्यक्तियों के लक्ष्य के विरुद्घ 8064 व्यक्तियों ने, महा अभियान के चौथे दिन 26 जून को आठ हजार व्यक्तियों के लक्ष्य के विरुद्घ 8031 व्यक्तियों ने तथा महा अभियान के पाँचवें दिन 28 जून को नौ हजार 800 व्यक्तियों के लक्ष्य के विरुद्घ 9792 व्यक्तियों ने वैक्सीन लगवाई। इनमें से 18 से 44 वर्ष के व्यक्तियों में 31791 व्यक्तियों ने पहली डोज तथा 98 व्यक्तियों ने दूसरी डोज, 45 से 59 वर्ष की उम्र के 8857 व्यक्तियों ने पहली डोज और 904 व्यक्तियों ने दूसरी डोज लगवाई। जबकि 60 वर्ष से अधिक उम्र वालों में 831 व्यक्तियों ने पहली डोज और 235 व्यक्तियों ने द्वितीय डोज लगवाई। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला

Advertisementspot_img

Also Read:

CM मोहन यादव की माफी के बाद भी नहीं थमा सियासी ताप! कैलाश विजयवर्गीय बोले- ‘गलत बात पर गुस्सा लाजिमी’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र गुरुवार को उस वक्त गरमा गया, जब संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी...
spot_img

Latest Stories

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵