back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना के अनूपपुर में 4 संक्रमण की पुष्टि, 11 हुए स्वास्थ्य

अनूपपुर, 10 जून (हि.स.)। जिले में करोना संक्रमण का प्रभाव धीरे-धीरे घट रहा वहीं गुरुवार को 11 स्वास्थ्य हुए 4 में संक्रमण की पुष्टि हुई। जिसमे कोतमा में 2, पुष्पराजगढ़,जैतहरी में एक-एक संक्रमित की पुष्टि विभाग ने की है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को प्राप्त 759 की रिपोर्ट में से 4 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट प्राप्त होते ही स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर शिफ्ट करने/ होम आइसोलेशन हेतु निर्देशित करने, सम्बंधित कंटेनमेंट क्षेत्रों में स्क्रीनिंग एवं संक्रमितों के प्राथमिक कांटैक्ट के सैम्पल लेने की कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि अब तक प्राप्त कोरोना जाँच रिपोर्ट में से जिले में 9212 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वर्तमान में ऐक्टिव कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 75 है। 11 व्यक्ति स्वस्थ हुए। अब तक 9024 को कोरोना से स्वस्थ हुए। वहीं अब तक 113 लोगों की इस संक्रमण से मौत हो चुकी है। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵